Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

सेंसेक्स की शीर्ष 10 में चार कंपनियों का बाजार पूंजीकरण 82,480.67 करोड़ रुपये बढ़ा

January 22, 2023

सेंसेक्स की शीर्ष 10 में चार कंपनियों का बाजार पूंजीकरण 82,480.67 करोड़ रुपये बढ़ा

नयी दिल्ली: सेंसेक्स की शीर्ष 10 में से चार कंपनियों के बाजार पूंजीकरण (मार्केट कैप) में बीते सप्ताह 82,480.67 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी हुई। सबसे अधिक फायदे में एचडीएफसी बैंक और अडाणी टोटल गैस रहीं। समीक्षाधीन सप्ताह में इन्फोसिस और एचडीएफसी के बाजार मूल्यांकन में भी बढ़ोतरी हुई। वहीं रिलायंस इंडस्ट्रीज, टाटा कंसल्टेंसी र्सिवसेज (टीसीएस), आईसीआईसीआई बैंक, हिंदुस्तान यूनिलीवर, भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) और जीवन बीमा निगम (एलआईसी) के बाजार पूंजीकरण में गिरावट आई।

बीते सप्ताह बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 360.59 अंक या 0.59 प्रतिशत के लाभ में रहा। समीक्षाधीन सप्ताह में एचडीएफसी बैंक का बाजार पूंजीकरण 33,432.65 करोड़ रुपये बढक़र 9,26,1, 87.54 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। सबसे अधिक लाभ में एचडीएफसी बैंक ही रहा। शीर्ष 10 की सूची में पहली बार शामिल होने वाली अडाणी टोटल गैस का बाजार मूल्यांकन 22,667.1 करोड़ रुपये बढक़र 4,30,933.09 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। एचडीएफसी की बाजार हैसियत 17,144.18 करोड़ रुपये बढक़र 4,96,067.07 करोड़ रुपये पर और इन्फोसिस की 9,236.74 करोड़ रुपये की वृद्धि के साथ 6,41,921.69 करोड़ रुपये पर पहुंच गई।

इस रुख के उलट हिंदुस्तान यूनिलीवर (एचयूएल) का बाजार पूंजीकरण 17,246 करोड़ रुपये टूटकर 5,98,758.09 करोड़ रुपये पर आ गया। रिलायंस इंडस्ट्रीज की बाजार हैसियत 16,676.24 करोड़ रुपये के नुकसान से 16,52,604.31 करोड़ रुपये रह गई। एलआईसी का मूल्यांकन 8,918.25 करोड़ रुपये घटकर 4,41,864.34 करोड़ रुपये पर और एसबीआई का 7,095.07 करोड़ रुपये के नुकसान से 5,28,426.26 करोड़ रुपये पर आ गया। टीसीएस की बाजार हैसियत 4,592.11 करोड़ रुपये घटकर 12,30,045 करोड़ रुपये और आईसीआईसीआई बैंक की 1,960.45 करोड़ रुपये की गिरावट के साथ 6,07,345.37 करोड़ रुपये रह गई। शीर्ष 10 कंपनियों की सूची में रिलायंस इंडस्ट्रीज पहले स्थान पर कायम रही। उसके बाद क्रमश: टीसीएस, एचडीएफसी बैंक, इन्फोसिस, आईसीआईसीआई बैंक, हिंदुस्तान यूनिलीवर, एसबीआई, एचडीएफसी, एलआईसी और अडाणी टोटल गैस का स्थान रहा।

ये भी पढ़ें: CJP के हक में दिल्ली हाईकोर्ट का फैसला, जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के खिलाफ याचिका पर तत्काल सुनवाई से इनकार

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें