Site icon Dainik Savera Times

विदेशी कोषों की लिवाली जारी रहने से बाजार शुरुआती कारोबार में चढ़ा

मुंबई: विदेशी संस्थागत निवेशकों की लिवाली जारी रहने और अमेरिका में मंदी की आशंका कम होने के बीच प्रमुख शेयर सूचकांकों में मंगलवार को शुरुआती कारोबार में तेजी का रुख रहा। इस दौरान बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 173.65 अंक चढक़र 61,937.90 अंक पर पहुंच गया। एनएसई निफ्टी 54.35 अंक बढक़र 18,318.75 पर था। सेंसेक्स की कंपनियों में बजाज फिनसर्व, टाटा मोटर्स, टाटा स्टील, टाइटन, अल्ट्राटेक सीमेंट, लार्सन एंड टुब्रो, बजाज फाइनेंस, एक्सिस बैंक और एचडीएफसी प्रमुख लाभार्थी थे।

दूसरी ओर भारतीय स्टेट बैंक, एचसीएल टेक्नोलॉजीज, आईटीसी और रिलायंस इंडस्ट्रीज में गिरावट हुई। अन्य एशियाई बाजारों में चीन का शंघाई कम्पोजिट और जापान का निक्की बढ़त के साथ कारोबार कर रहे थे। दूसरी ओर दक्षिण कोरिया का कॉस्पी और हांगकांग का हैंगसेंग लाल निशान में थे। अमेरिकी बाजार सोमवार को मिलेजुले रुख के साथ बंद हुए। शेयर बाजार के अस्थाई आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने सोमवार को शुद्ध रूप से 2,123.76 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।

ये भी पढ़ें : अमेरिका-ईरान तनाव के बीच सोना-चांदी कमजोरी के साथ खुले

Exit mobile version