Last Updated: October 31, 2026

Dainik Savera Times Logo

Market Valuation of Top Companies: टॉप-10 कंपनियों में सबसे ज्यादा बढ़ा LIC का मार्केट कैप

July 28, 2024

Market Valuation of Top Companies: टॉप-10 कंपनियों में सबसे ज्यादा बढ़ा LIC का मार्केट कैप

नई दिल्ली: भारतीय शेयर बाजार में तेजी का ट्रेंड जारी है। इसके कारण शेयर बाजार में सूचीबद्ध कंपनियों का मार्केट कैप भी बढ़ रहा है। बीते सप्ताह बाजार पूंजीकरण के आधार पर देश की शीर्ष 10 कंपनियों में से छह के मार्केट कैप में 1.85 लाख करोड़ रुपये की बढ़त हुई। इसमें सबसे अधिक फायदा लाइफ इंश्योरेंस कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (एलआईसी) और इन्फोसिस को हुआ है।

हालांकि, रिलायंस इंडस्ट्रीज, एसबीआई, आईसीआईसीआई बैंक और एचयूएल के बाजार पूंजीकरण में कमी देखने को मिली है। पिछले सप्ताह निफ्टी ने 1.24 प्रतिशत और सेंसेक्स ने 0.90 प्रतिशत का रिटर्न दिया। गत 26 जुलाई को समाप्त कारोबारी सप्ताह में देश की सबसे बड़ी बीमा कंपनी एलआईसी का बाजार पूंजीकरण 44,907 करोड़ रुपये बढ़कर 7,46,602 करोड़ रुपये हो गया।

इन्फोसिस का बाजार पूंजीकरण 35,665 करोड़ रुपये बढ़कर 7,80,062 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। आईटीसी का बाजार पूंजीकरण 35,363 करोड़ रुपये बढ़कर 6,28,042 करोड़ रुपये हो गया है। टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) का मार्केट कैप 30,826 करोड़ रुपये बढ़कर 15,87,598 करोड़ रुपये हो गया है। वहीं, भारती एयरटेल का बाजार पूंजीकरण 30,282 करोड़ रुपये बढ़कर 8,62,211 करोड़ रुपये हो गया है। एचडीएफसी बैंक का बाजार पूंजीकरण 8,140 करोड़ रुपये बढ़कर 12,30,842 करोड़ रुपये हो गया है।

वहीं, रिलायंस इंडस्ट्रीज का मार्केट कैप 62,008 करोड़ रुपये गिरकर 20,41,821 लाख करोड़ रुपये रह गया है। आईसीआईसीआई बैंक का मार्केट कैप 28,511 करोड़ रुपये गिरकर 8,50,020 करोड़ रुपये हो गया है। भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) का बाजार पूंजीकरण 23,427 करोड़ रुपये कम होकर 7,70,149 करोड़ रुपये, हिंदुस्तान यूनिलीवर लिमिटेड (एचयूएल) का मार्केट कैप 3,500 करोड़ रुपये गिरकर 6,37,150 करोड़ रुपये रह गया है।

ये भी पढ़ें: MP: बरगी डैम में 30 पर्यटकों से भरा क्रूज डूबा, 4 की मौत; रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें