Last Updated: October 22, 2026

Dainik Savera Times Logo

सितंबर में मजबूत बाजार मांग के चलते मारुति के उत्पादन में 26 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज

October 4, 2025

सितंबर में मजबूत बाजार मांग के चलते मारुति के उत्पादन में 26 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज

नई दिल्ली: भारत की सबसे बड़ी ऑटोमोबाइल निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड ने बताया कि मजबूत बाजार मांग के चलते इस वर्ष सितंबर में कंपनी के उत्पादन में सालाना आधार पर 26% से अधिक की वृद्धि दर्ज की गई है। नियामक फाइलिंग के अनुसार, कंपनी ने सितंबर में अपने प्लांट में कुल 2,01,915 यूनिट का निर्माण किया, जबकि सितंबर 2024 में यह आंकड़ा 1,59,743 यूनिट था। कंपनी की ब्रेजा, अर्टिगा, फ्रोंक्स, एक्सएल 6 और ओईएम मॉडल के उत्पादन में लगभग 27 प्रतिशत की वार्षिक वृद्धि दर्ज की गई, जो एक वर्ष पहले की 62,752 यूनिट की तुलना में बढ़कर 79,496 यूनिट हो गई।

ईको वैन का उत्पादन भी 11,702 यूनिट से बढ़कर 13,201 यूनिट तक पहुंच गया, जबकि सुपर कैरी लाइट कमर्शियल व्हीकल (एलसीवी) का उत्पादन इसी अवधि में 3,034 यूनिट से बढ़कर 3,599 यूनिट तक पहुंच गया।कंपनी की ऑल्टो और एस-प्रैसो का उत्पादन 12,318 यूनिट रहा, जो एक वर्ष पहले की समान अवधि के 12,155 यूनिट के मुकाबले लगभग स्थिर रहा। कॉम्पैक्ट सेगमैंट मॉडल का उत्पादन पिछले वर्ष की समान अवधि के 68,413 यूनिट से बढ़कर 93,301 यूनिट हो गया, जिसमें बलेनो, सैलेरियो, डिजायर और स्विफ्ट शामिल हैं।

कंपनी के अनुसार, सितंबर में मिड-साइज सियाज की एक भी यूनिट का उत्पादन नहीं हुआ, जबकि पिछले वर्ष इसी महीने 1,687 यूनिट का उत्पादन हुआ था। ब्रोकरेज फर्म के अनुसार, सितंबर के बिक्री आंकड़ों से मिला-जुला रुझान देखने को मिला है। जहां दोपहिया, तिपहिया, वाणिज्यिक वाहनों और ट्रैक्टरों में मजबूत वृद्धि दर्ज की गई, वहीं यात्री वाहनों की बिक्री में सालाना आधार पर गिरावट दर्ज की गई।

ये भी पढ़ें: अमृतसर के सठियाला गांव में गुरु ग्रंथ साहिब की हुई बेअदबी, लोगों ने जताया विरोध

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें