Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

Maruti Suzuki ने अपने सभी मॉडलों के वाहनों की कीमत करीब 1.1 फीसदी बढ़ाई

January 17, 2023

Maruti Suzuki ने अपने सभी मॉडलों के वाहनों की कीमत करीब 1.1 फीसदी बढ़ाई

नयी दिल्ली: मारुति सुजुकी इंडिया ने सोमवार को कहा कि उसने अपने सभी मॉडलों की कीमतों में करीब 1.1 फीसदी की बढ़ोतरी की है। कंपनी ने चालू वित्त वर्ष में दूसरी बार मूल्य वृद्धि की है। इससे पहले अप्रैल 2022 में वाहनों की कीमत बढ़ाई गई थी। मारुति सुजुकी ने पिछले साल दिसंबर में कहा था कि वह बढ़ती लागत के प्रभाव को कम करने के लिए अपने वाहनों की कीमतों में बढ़ोतरी करेगी। इसके साथ ही अप्रैल 2023 से लागू होने वाले सख्त उत्सर्जन मानकों के अनुरूप मॉडल बनाने के कारण भी कीमतें बढ़ी हैं।

कंपनी ने शेयर बाजार को बताया, ”विभिन्न मॉडलों के वाहनों की कीमत में औसत लगभग 1.1 प्रतिशत की बढ़ोतरी होगी। इस सांकेतिक आंकड़े की गणना दिल्ली में शोरूम कीमत के आधार पर की गई है। यह वृद्धि 16 जनवरी, 2023 से लागू होगी।” कंपनी अपनी शुरुआती छोटी कार आॅल्टो से लेकर एसयूवी ग्रैंड विटारा तक विस्तृत श्रृंखला के वाहन बेचती है, जिनकी दिल्ली में शोरूम कीमत 3.39 लाख रुपये से 19.49 लाख रुपये के बीच है।

ये भी पढ़ें: रासायनिक खाद के प्रयोग से जहरीली हो रही धरती : ठाकुर

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें