Last Updated: October 27, 2026

Dainik Savera Times Logo

Maruti Suzuki India की बिक्री दिसंबर में 30% बढ़कर, 1,78,248 इकाई तक पहुंची

January 1, 2025

Maruti Suzuki India की बिक्री दिसंबर में 30% बढ़कर, 1,78,248 इकाई तक पहुंची

नई दिल्ली: मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड (एमएसआई) की दिसंबर, 2024 में कुल थोक बिक्री सालाना आधार पर 30 प्रतिशत बढक़र 1,78,248 इकाई हो गई। दिसंबर, 2023 में उसकी थोक बिक्री 1,37,551 इकाई रही थी। मारुति सुजुकी इंडिया ने शेयर बाजार को दी सूचना में बताया, हल्के वाणिज्यिक वाहनों और टोयोटा किलरेस्कर मोटर की आपूर्ति सहित कुल घरेलू बिक्री पिछले महीने 24.44 प्रतिशत बढक़र 1,32,523 इकाई रही, जबकि दिसंबर, 2023 में यह 1,06,492 इकाई थी।

वाहन विनिर्माता ने कहा, दिसंबर, 2024 में घरेलू यात्री वाहनों (पीवी) की कुल बिक्री 24.18 प्रतिशत बढक़र 1,30,117 इकाई रही, जो दिसंबर, 2023 में 1,04,778 इकाई थी। ऑल्टो और एस-प्रेसो जैसी छोटी कारों की बिक्री पिछले महीने बढक़र 7,418 इकाई हो गई, जबकि दिसंबर, 2023 में यह 2,557 इकाई थी।

इसी तरह बलेनो, सेलेरियो, डिजायर, इग्निस, स्विफ्ट और वैगनआर जैसी कॉम्पैक्ट कार की बिक्री दिसंबर, 2023 के 45,741 इकाई की तुलना में पिछले महीने बढक़र 54,906 इकाई हो गई। कंपनी के अनुसार, ब्रेजा,एर्टिगा , फ्रोंक्स, ग्रैंड विटारा, इनविक्टो, जिम्नी और एक्सएल6 सहित यूटिलिटी वाहनों की बिक्री दिसंबर, 2024 में 55,651 इकाई रही, जो दिसंबर, 2023 में 45,957 इकाई थी।

मध्यम आकार की सेडान सियाज की बिक्री दिसंबर, 2023 के 489 इकाई की तुलना में घटकर 464 इकाई रह गई। एमएसआई ने कहा, दिसंबर में उसका निर्यात बढक़र 37,419 इकाई हो गया, जो पिछले इसी महीने में 26,884 इकाई था।

ये भी देखें : दिल्ली पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी: नकली ENO-कॉफी बनाने वाले गिरोह का किया पर्दाफाश, 4 गिरफ्तार

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें