Last Updated: October 31, 2026

Dainik Savera Times Logo

Maruti Suzuki ने घरेलू बाजार में नयी SUV ‘Fronx’ उतारी, कीमत 7.46 लाख रुपये से शुरू

April 24, 2023

Maruti Suzuki ने घरेलू बाजार में नयी SUV ‘Fronx’ उतारी, कीमत 7.46 लाख रुपये से शुरू

नयी दिल्ली: देश की प्रमुख कार विनिर्माता कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया (एमएसआई) ने सोमवार को घरेलू बाजार में अपनी नयी कॉम्पैक्ट एसयूवी ‘फ्रोंक्स’ को पेश किया। इसकी दिल्ली में शोरूम कीमत 7.46 लाख रुपये से 13.13 लाख रुपये के बीच है। फोंक्स को 1.2-लीटर पेट्रोल और एक लीटर टर्बो बूस्टरजेट इंजन विकल्पों के साथ पेश किया गया है। इस मॉडल के 1.2 लीटर संस्करण की कीमत 7.46 लाख रुपये से 9.27 लाख रुपये के बीच है। एक लीटर टर्बो बूस्टरजेट इंजन संस्करण की दिल्ली में शोरूम कीमत 9.72 लाख रुपये से 13.13 लाख रुपये के बीच है। एमएसआई ने इस साल की शुरुआत में ‘वाहन प्रदर्शनी-2023’ में फ्रोंक्स का वैश्विक स्तर पर अनावरण किया था। एमएसआई के प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) हिसाशी ताकेउची ने बयान में कहा कि कंपनी को ग्राहकों और उद्योग के रुझानों की विविध जरूरतों को समझने में सबसे आगे रहने पर गर्व है। उन्होंने कहा, ‘‘ब्रेजा के साथ हमारी सफलता इस प्रतिबद्धता का एक प्रमाण है। एसयूवी के प्रति ग्राहकों की प्राथमिकताओं में तेजी से बदलाव के साथ हमने उद्योग में एक नए उप-खंड की शुरुआत को पहचाना है।’’ ताकेउची ने कहा, ‘‘फ्रोंक्स की पेशकश इस श्रेणी के विकास को आगे बढ़ाने की दिशा में हमारे नए दृष्टिकोण का हिस्सा है।’’

ये भी पढ़ें : खनन माफिय के खिलाफ 5 गांव, किसानों का फूटा गुस्सा

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें