Last Updated: October 4, 2026

Dainik Savera Times Logo

Maruti Suzuki ने Super Carry का नया संस्करण पेश किया, कीमत 5.15 लाख रुपये से शुरू

April 17, 2023

Maruti Suzuki ने Super Carry का नया संस्करण पेश किया, कीमत 5.15 लाख रुपये से शुरू

नई दिल्ली: मारुति सुजुकी इंडिया ने अपने हल्के वाणिज्यिक वाहन सुपर कैरी का नया एवं अद्यतन संस्करण पेश किया है। इसकी कीमत 5.15 लाख रुपये से 6.30 लाख रुपये के बीच रखी गई है। कंपनी ने एक बयान में बताया कि वाहन के 1.2 लीटर वाले पेट्रोल संस्करण के दाम 5.15 से 5.30 लाख रुपये के बीच और सीएनजी संस्करण की कीमत 6.15 से 6.30 लाख रुपये के बीच रखी गई है। मारुति सुजुकी इंडिया के वरिष्ठ कार्यपालक अधिकारी (विपणन एवं बिक्री) शशांक श्रीवास्तव ने कहा, ‘‘नई सुपर कैरी को लेकर हमें भरोसा है कि यह हमारे वाणिज्यिक ग्राहकों और उनके साझेदारों की सफलता में आदर्श सहयोगी साबित होगी।’’ इस वाहन को सबसे पहले 2016 में बाजार में उतारा गया था तब से इसकी 1.5 लाख से अधिक इकाई की बिक्री हो चुकी है।

ये भी पढ़ें : भिवानी नहर में आया 600 क्यूसेक पानी, मिली राहत

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें