Last Updated: October 29, 2026

Dainik Savera Times Logo

भारत में Mercedes-Benz की बिक्री जनवरी-सितंबर में 13% बढक़र हुई 14,379 इकाई 

October 9, 2024

भारत में Mercedes-Benz की बिक्री जनवरी-सितंबर में 13% बढक़र हुई 14,379 इकाई 
मुंबई: जर्मनी की लग्जरी कार विनिर्माता कंपनी र्मिसडीज-बेंज की भारत में कार बिक्री 2024 के पहले नौ महीनों में सालाना आधार पर 13 प्रतिशत बढक़र 14,379 इकाई हो गई। यह जनवरी-सितंबर की अवधि में कंपनी का अबतक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। कंपनी ने बयान में कहा, जुलाई-तिमाही में उसकी बिक्री पिछले वर्ष की इसी तिमाही की तुलना में 21 प्रतिशत बढक़र 5,117 इकाई रही।
र्मिसडीज-बेंज इंडिया ने कहा, बैटरी इलेक्ट्रिक वाहन (बीईवी) की बिक्री में जनवरी-अप्रैल की अवधि में 800 कारों की बिक्री के साथ 84 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई। यह 2023 की इसी अवधि की तुलना में घरेलू बाजार में किसी भी अन्य लग्जरी ब्रांड की तुलना में सबसे अधिक रही। वहीं, ‘टॉप-एंड’ वाहनों की बिक्री में 18 प्रतिशत की वृद्धि हुई।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें