Site icon Dainik Savera Times

विज्ञापन के बारे में झूठ बोलता है Meta, विज्ञापनदाताओं के लिए एक्स बेहतर मंच : Elon Musk

नई दिल्लीः टेस्ला और स्पेसएक्स के सीईओ एलन मस्क ने शुक्रवार को कहा कि मार्क जुकरबर्ग के नेतृत्व वाला मेटा विज्ञापन के बारे में झूठ बोलता है, जबकि उनका एक्स प्लेटफॉर्म फेसबुक के मालिक की तुलना में बेहतर रिटर्न देता है। जब एक फालोआर ने पोस्ट किया कि एक्स ने अब तक मेटा की तुलना में बेहतर रिटर्न दिया है, और मेटा उनके विज्ञापन मेट्रिक्स के बारे में झूठ बोलता है, तो टेस्ला और स्पेसएक्स सीईओ ने कहा, ‘सच है।‘ टेक अरबपति ने कहा, कि ‘हमारी विज्ञापन प्रासंगिकता में काफी सुधार हुआ है।‘

एक अन्य एक्स यूजर ने कहा कि मेटा पर विज्ञापन लागत में वृद्धि और आरओएएस (विज्ञापन व्यय पर रिटर्न) में कमी की प्रवृत्ति जारी है और ऐसा लगता है कि स्थिति और ‘बदतर‘ हो रही है। उसने कहा, कि ‘विज्ञापन प्रासंगिकता और मेटा तक पहुंच पर विज्ञापनदाताओं का कोई नियंत्रण नहीं है। इसमें कोई आश्चर्य की बात नहीं है कि अब हम एक्स पर इतने सारे नए विज्ञापनदाताओं को शामिल कर रहे हैं।’ जवाब में मस्क ने लिखा, ‘एक्स पर विज्ञापन दें।‘

इस साल फरवरी में, मस्क द्वारा संचालित सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ने विज्ञापनदाताओं को क्रिएटर टारगेटिंग कार्यक्रम के माध्यम से प्लेटफॉर्म पर कुछ सामग्री निर्माताओं के बगल में विज्ञापन चलाने की अनुमति दी। विज्ञापनदाताओं को अपने विज्ञापनों को विवादास्पद या आपत्तिजनक सामग्री के बगल में प्रदर्शति होने से रोकने की अनुमति भी है।

गौरतलब है कि पिछले साल नवंबर में, एक्स सीईओ लिंडा याकारिनो ने स्वीकार किया था कि मस्क द्वारा यहूदी विरोधी सामग्री को समर्थन दिए जाने से नाराज होकर कुछ विज्ञापनदाताओं ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म छोड़ दिया था।

ये भी पढ़ें: पिता बने बिग बॉस 17 विनर Munawar Faruqui, पत्नी मेहजबनी ने दिया नन्हीं परी को जन्म

Exit mobile version