Last Updated: October 27, 2026

Dainik Savera Times Logo

Metropolitan Stock Exchange ने बनाई 238 करोड़ रुपये जुटाने की योजना

December 26, 2024

Metropolitan Stock Exchange ने बनाई 238 करोड़ रुपये जुटाने की योजना

नई दिल्ली: मेट्रोपॉलिटन स्टॉक एक्सचेंज ऑफ इंडिया (एमएसई) अपने कारोबार को जारी रखने के लिए चार इकाइयों से 238 करोड़ रुपये जुटाने की तैयारी में है। ग्रो की मूल कंपनी बिलियनब्रेन्स गैराज वेंचर्स, जीरोधा की रेनमैटर इन्वेस्टमेंट्स, बीएसई-सूचीबद्ध शेयर इंडिया सिक्योरिटीज और सिक्यूरोकॉर्प सिक्योरिटीज इंडिया ये चार इकाइयां हैं।

एमएसई की वेबसाइट पर मौजूद सूचना के अनुसार, मेट्रोपॉलिटन स्टॉक एक्सचेंज ऑफ इंडिया के निदेशक मंडल ने निजी नियोजन के जरिये इन चार निवेशकों को दो रुपये प्रति शेयर की दर से 1.19 अरब शेयर जारी करने की मंगलवार को मंजूरी दी। इसमें एक रुपये अंकित मूल्य और एक रुपये प्रीमियम शामिल है।

निवेशकों में से एक शेयर इंडिया सिक्योरिटीज ने एमएसई में 4.958 प्रतिशत हिस्सेदारी के लिए 59.5 करोड़ रुपये का निवेश करने की प्रतिबद्धता जताई है। शेयर इंडिया सिक्योरिटीज ने शेयर बाजार को दी सूचना में बताया कि यह एक ‘‘रणनीतिक निर्णय’’ है जो वित्तीय सेवाओं तथा प्रतिभूति बाजार परिवेश में उसकी उपस्थिति को मजबूत करने के लक्षय़ के अनुरूप है।

इस निवेश से शेयर इंडिया सिक्योरिटीज को दो रुपये प्रति शेयर के हिसाब से 29.75 करोड़ शेयर मिलेंगे। शेयर इंडिया सिक्योरिटीज के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं पूर्णकालिक निदेशक सचिन गुप्ता ने कहा,‘‘हमें एमएसई में करीब 60 करोड़ रुपये के रणनीतिक निवेश की घोषणा करते हुए खुशी हो रही है। यह भारतीय वित्तीय बाजारों के भविष्य को समर्थन तथा आकार देने की हमारी यात्र में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है।

ये भी पढ़ें: कबाड़ गोदाम में लगी भीषण आग, 4 लोगों की हुई दर्दनाक मौत

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें