Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

पर्यटन मंत्रालय Rajasthan में आयोजित करेगा ‘G20 Tourism Expo’

April 21, 2023

पर्यटन मंत्रालय Rajasthan में आयोजित करेगा ‘G20 Tourism Expo’

नई दिल्ली: भारत की जी20 अध्यक्षता और देश में आयोजित हो रहीं जी20 देशों की बैठकों के बीच भारत सरकार का पर्यटन मंत्रालय 23 से 25 अप्रैल, 2023 तक राजस्थान की राजधानी जयपुर में ‘जी20 टूरिज्म एक्सपो’ का आयोजन कर रहा है। जी20 टूरिज्म एक्सपो के उद्घाटन सत्र को भारत के जी20 शेरपा अमिताभ कांत और भारत सरकार के पर्यटन मंत्रालय के सचिव अरंविद सिंह संबोधित करेंगे।

उद्योग मंडल फिक्की ने बयान में कहा कि ‘जी20 टूरिज्म एक्सपो’ का आयोजन ‘ग्रेट इंडियन ट्रैवल बाजार’ (जीआईटीबी) के 12वें संस्करण के साथ हो रहा है। अंतर्गामी पर्यटन के लिए भारत की सबसे बड़ी प्रदर्शनियों विज्ञप्ति में बताया गया है कि एक विशेष व्यवस्था के तहत, ‘पैलेस ऑन व्हील्स’ स्पेशल ट्रेन से 22 अप्रैल को जी20 राष्ट्रों के विदेशी ‘टूर’ परिचालक (एफटीओ) नयी दिल्ली से जयपुर के लिए रवाना होंगे। विज्ञप्ति के अनुसार, तीन साल के अंतराल के बाद आयोजित हो रही जीआईटीबी में 11,000 से ज्यादा बिज़नेस (बी2बी) बैठकों का आयोजन होगा।

ये भी पढ़ें : Milk Price Hike: इस राज्य में 4 रुपये बढ़ा दूध का दाम, जानें कितने में मिलेगा 1 लीटर

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें