Last Updated: October 22, 2026

Dainik Savera Times Logo

स्मार्टफोन में नया धमाका: Realme 14x 5G से टक्कर लेने आ रहा है Moto G67 Power, जानें कीमत और फीचर्स

November 6, 2025

स्मार्टफोन में नया धमाका: Realme 14x 5G से टक्कर लेने आ रहा है Moto G67 Power, जानें कीमत और फीचर्स

Moto G67 Power vs Realme 14x 5G: मोटोरोला ने अपनी लोकप्रिय G-series लाइनअप में नया स्मार्टफोन Moto G67 Power पेश कर दिया है। यह फोन बजट और मिड-रेंज स्मार्टफोन सेगमेंट में अपनी जगह बनाने की कोशिश कर रहा है। मोटोरोला ने इस डिवाइस को दमदार बैटरी, हाई रिफ्रेश रेट डिस्प्ले और आकर्षक कैमरा सेटअप के साथ लॉन्च किया है। Moto G67 Power की बिक्री 12 नवंबर से फ्लिपकार्ट, कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट और बड़े रिटेल स्टोर्स पर शुरू होगी।

Moto G67 Power के फीचर्स
Moto G67 Power में 6.7 इंच का Full HD+ डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 1050 निट्स की पीक ब्राइटनेस सपोर्ट करता है। डिस्प्ले की सुरक्षा के लिए इसे कॉर्निंग गोरिला ग्लास 7i के साथ पेश किया गया है और धूल और पानी की बूंदों से बचाव के लिए IP64 रेटिंग भी दी गई है।

फोन में क्वालकॉम Snapdragon 7s Gen 2 प्रोसेसर दिया गया है, जिसे 8GB रैम के साथ पेयर किया गया है। पावर बैकअप के लिए इसमें 7,000mAh की बैटरी लगी है, जो 33W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। फोटोग्राफी के लिए फोन के रियर में 50MP का प्राइमरी कैमरा और 8MP का अल्ट्रावाइड लेंस मौजूद है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 32MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है।

Realme 14x 5G से होगा मुकाबला
Moto G67 Power का मुख्य मुकाबला Realme 14x 5G से होगा। Realme 14x 5G में भी 6.67 इंच का डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है। यह फोन मीडियाटेक डायमेंसिटी 6300 प्रोसेसर से लैस है और इसमें 8GB रैम मौजूद है। कैमरा सेटअप की बात करें तो रियर में 50MP का प्राइमरी और फ्रंट में 8MP का कैमरा मिलता है। बैटरी की क्षमता 6,000mAh है।

कीमत और उपलब्धता
Moto G67 Power के 8GB + 128GB वेरिएंट की कीमत 15,999 रुपये रखी गई है। वहीं, Realme 14x 5G फिलहाल 14,999 रुपये में फ्लिपकार्ट पर उपलब्ध है। ऐसे में अगर आप बजट स्मार्टफोन की तलाश में हैं, तो दोनों फोन अपने दमदार फीचर्स और कीमत के साथ आकर्षक विकल्प पेश कर रहे हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें