Motorola Edge 60 Pro : फेस्टिव सीजन खत्म होने के बाद भी स्मार्टफोन कंपनियां ग्राहकों को शानदार ऑफर्स दे रही हैं। इसी कड़ी में Motorola Edge 60 Pro 5G की कीमत में बड़ी कटौती की गई है। कंपनी का यह फ्लैगशिप स्मार्टफोन अब फ्लिपकार्ट पर 12,000 रुपये तक सस्ता मिल रहा है। आपको बता दें कि दमदार परफॉर्मेंस और प्रीमियम डिजाइन वाले इस फोन में वॉटरप्रूफ फीचर, 6000mAh बैटरी और क्वाड कैमरा सेटअप जैसे फीचर्स मिलते हैं।
कीमत और ऑफर्स
Motorola Edge 60 Pro भारत में तीन स्टोरेज वेरिएंट्स में उपलब्ध है-
8GB RAM + 256GB स्टोरेज: ₹29,999
12GB RAM + 256GB स्टोरेज: ₹33,999
16GB RAM + 512GB स्टोरेज: ₹37,999
फ्लिपकार्ट पर इस फोन की MRP ₹36,999 लिस्टेड है, लेकिन ऑफर के तहत यह ₹24,999 की शुरुआती कीमत में खरीदा जा सकता है। यानी कंपनी ने फोन की कीमत में करीब ₹11,000 की सीधी छूट दी है। इसके अलावा ग्राहकों को ₹1,000 का बैंक डिस्काउंट भी मिल रहा है। फोन तीन खूबसूरत कलर ऑप्शन पेनाटोन डैजलिंग ब्लू, पेनाटोन शैडो और पेनाटोन ग्रेप में उपलब्ध है।
डिजाइन और डिस्प्ले
Motorola Edge 60 Pro में 6.7 इंच का Super HD Quad Curved डिस्प्ले दिया गया है, जो स्मूथ विजुअल अनुभव प्रदान करता है। इसका प्रीमियम डिजाइन और पतला बॉडी स्ट्रक्चर इसे देखने में बेहद आकर्षक बनाता है। फोन में वॉटरप्रूफ डिजाइन भी दिया गया है, जिससे यह पानी के छींटों से सुरक्षित रहता है।
परफॉर्मेंस और सॉफ्टवेयर
यह स्मार्टफोन MediaTek Dimensity 8350 Extreme प्रोसेसर से लैस है, जो शानदार परफॉर्मेंस देता है। इसमें 16GB तक रैम और 512GB तक इंटरनल स्टोरेज का विकल्प मिलता है। फोन Android 15 पर काम करता है और कंपनी की ओर से 3 साल के ओएस अपडेट और 4 साल के सिक्योरिटी अपडेट का वादा किया गया है।
कैमरा और बैटरी
फोटोग्राफी के लिए फोन में क्वाड कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें
50MP का मेन कैमरा
50MP अल्ट्रा वाइड लेंस
10MP टेलीफोटो लेंस
मल्टीस्पेक्ट्रल 3-इन-1 लाइट सेंसर
सेल्फी के लिए इसमें 50MP फ्रंट कैमरा
बैटरी की बात करें तो इसमें 6000mAh की दमदार बैटरी दी गई है, जो 90W वायर्ड और 15W वायरलेस फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है।