Last Updated: September 27, 2026

Dainik Savera Times Logo

Motorola ला रहा है दमदार बैटरी और शानदार डिस्प्ले वाला नया फोन, मिलेंगे ये फीचर्स

August 10, 2026

Motorola ला रहा है दमदार बैटरी और शानदार डिस्प्ले वाला नया फोन, मिलेंगे ये फीचर्स

Moto G Max: मोटोरोला भारतीय बाजार में अपनी G-Series का नया स्मार्टफोन Moto G Max पेश करने की तैयारी में है। कंपनी इस फोन को 14 अगस्त को दोपहर 12 बजे लॉन्च करेगी। आधिकारिक लॉन्च से पहले Flipkart की लिस्टिंग के जरिए फोन के डिजाइन, कलर और कई प्रमुख स्पेसिफिकेशंस की जानकारी सामने आ गई है। स्मार्टफोन की सबसे बड़ी खासियत इसकी 7,000mAh की सिलिकॉन-कार्बन बैटरी बताई जा रही है।

6.72 इंच का 120Hz डिस्प्ले

Moto G Max में 6.72 इंच का FHD+ डिस्प्ले दिया जाएगा, जो 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करेगा। डिस्प्ले की HBM ब्राइटनेस 1,050 निट्स तक होने की जानकारी सामने आई है। फोन में Water Touch 2.0 फीचर भी मिलेगा, जिसकी मदद से गीले हाथों से भी स्क्रीन को इस्तेमाल करना आसान होगा।

Snapdragon 6s Gen 4 से मिलेगा दमदार परफॉर्मेंस

परफॉर्मेंस के लिए स्मार्टफोन में Snapdragon 6s Gen 4 प्रोसेसर मिलने की बात सामने आई है। इसे LPDDR5X RAM और UFS 3.1 स्टोरेज के साथ जोड़ा जाएगा। सॉफ्टवेयर की बात करें तो फोन Android 16 पर काम करेगा। कंपनी इसमें दो बड़े OS अपडेट और तीन साल तक सिक्योरिटी अपडेट देने का दावा कर रही है।

50MP Sony कैमरा करेगा फोटोग्राफी

फोटोग्राफी के लिए Moto G Max में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया जाएगा। इसमें 50MP का Sony LYTIA 600 मेन सेंसर और 8MP का अल्ट्रा-वाइड एंगल कैमरा शामिल होगा। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 32MP का फ्रंट कैमरा दिया जाएगा।

7,000mAh बैटरी, तीन दिन तक चलने का दावा

फोन की सबसे खास खूबियों में इसकी 7,000mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी शामिल है। कंपनी के अनुसार, यह बैटरी एक बार चार्ज होने पर तीन दिन तक का बैकअप दे सकती है। बैटरी को 1,000 रिचार्ज साइकल के लिए रेट किया गया है, जिससे लंबे समय तक इस्तेमाल करने वाले यूजर्स को फायदा मिल सकता है।

तीन रंगों में मिलेगा फोन

Flipkart की लिस्टिंग के मुताबिक Moto G Max को तीन कलर ऑप्शन में पेश किया जाएगा। इनमें ब्लू, डार्क ग्रे और पिंक कलर शामिल हैं। फोन में सैटिन फिनिश के साथ फ्लैट फ्रेम देखने को मिलेगा। हालांकि, कंपनी ने अभी इसकी कीमत का आधिकारिक खुलासा नहीं किया है। कुछ पिछली रिपोर्ट्स में स्मार्टफोन की कीमत करीब 30,000 रुपये होने का अनुमान लगाया गया था।

Dolby Atmos से लेकर IP64 तक फीचर्स

Moto G Max में स्टीरियो स्पीकर के साथ Dolby Atmos सपोर्ट मिलने की जानकारी है। फोन में 3.5mm हेडफोन जैक भी दिया जाएगा। डिवाइस को IP64 रेटिंग के साथ पेश किया जाएगा, जबकि डिस्प्ले की सुरक्षा के लिए Corning Gorilla Glass Ceramic का इस्तेमाल किया जाएगा। इसके अलावा फोन को MIL-STD 810H सर्टिफिकेशन भी मिलने की बात सामने आई है।

ये भी पढ़ें…

14 अगस्त को होगा आधिकारिक खुलासा

Moto G Max का भारत लॉन्च 14 अगस्त को दोपहर 12 बजे होगा। फिलहाल इसकी कीमत और उपलब्धता की पूरी जानकारी सामने नहीं आई है। लॉन्च इवेंट में कंपनी फोन की कीमत, बिक्री की तारीख और अन्य ऑफर्स से जुड़ी जानकारी साझा कर सकती है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें