Site icon Dainik Savera Times

अमेजन और फ्लिपकार्ट के खिलाफ CCI की रिपोर्ट को लेकर देशव्यापी अभियान का शुभारंभ

नयी दिल्ली: भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (सीसीआई) की ओर से हाल ही में जारी की गई रिपोर्ट, जो ई-कॉमर्स दिग्गज अमेज़न और फ्लिपकार्ट की गंभीर प्रतिस्पर्धा-विरोधी प्रथाओं को उजागर करती है, के मद्देनजर देश भर के व्यापारी, कनफ़ेडरेशन ऑफ़ ऑल इंडिया ट्रेडर्स ( कैट) के नेतृत्व में इन कंपनियों के खिलाफ तुरंत कारवाई करने की मांग के लिए एक बड़े देशव्यापी अभियान की शुरुआत करने जा रहे हैं।

यह निर्णय रविवार को नयी दिल्ली में कैट की ओर से आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय व्यापार शिखर सम्मेलन के समापन पर लिया गया।

ये भी पढ़ें: राज्यसभा सांसद संत सीचेवाल का बड़ा बयान, कहा- मुझे भी मिला था पार्टी छोड़ने का ऑफर

Exit mobile version