Site icon Dainik Savera Times

NDTV को पहली तिमाही में 8.08 करोड़ रुपए का हुआ घाटा

नई दिल्ली: मीडिया कंपनी एनडीटीवी लिमिटेड को जून, 2023 को समाप्त पहली तिमाही में 8.08 करोड़ रुपये का एकीकृत घाटा हुआ है। एनडीटीवी ने बृहस्पतिवार को शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि कंपनी ने पिछले वित्त वर्ष की पहली तिमाही में 25.81 करोड़ रुपए का एकीकृत शुद्ध मुनाफा कमाया था। परिचालन से होने वाली एकीकृत आय 69.99 करोड़ रुपए रही, जो एक साल पहले इसी तिमाही में 107.74 करोड़ रुपए थी। कंपनी का खर्च एक साल पहले के 83.33 करोड़ रुपए की तुलना में थोड़ा घटकर 81.98 करोड़ रुपए रहा।
ये भी पढ़ें : Milk Price Hike: इस राज्य में 4 रुपये बढ़ा दूध का दाम, जानें कितने में मिलेगा 1 लीटर
Exit mobile version