नई दिल्ली: वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने शनिवार को कहा कि प्रस्तावित व्यापार समझौते पर अमरीका के साथ बातचीत तेजी से आगे बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि ओमान के साथ मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) पर बातचीत लगभग पूरी हो चुकी है। गोयल ने संवाददाताओं से कहा कि अमरीका तेजी से प्रगति कर रहा है। दोनों देशों के बीच प्रस्तावित द्विपक्षीय व्यापार समझौते (बीटीए) पर अगले दौर की बातचीत के लिए अमरीकी दल अगस्त में भारत का दौरा करेगा। भारत और अमरीकी के दलों ने पिछले हफ्ते वाशिंगटन में इस समझौते के लिए 5वें दौर की वार्ता पूरी की। दोनों देश प्रस्तावित द्विपक्षीय व्यापार समझौते के पहले चरण को सितंबर-अक्तूबर तक अंतिम रूप देने की योजना बना रहे हैं। इसका लक्ष्य द्विपक्षीय व्यापार को वर्तमान 191 अरब डॉलर से 500 अरब डॉलर तक पहुंचाना है।
ये भी पढ़े- बंगाल सहित इन राज्यों में कब होंगे चुनाव? ECI आज करेगा तारीखों का ऐलान

