Last Updated: October 20, 2026

Dainik Savera Times Logo

नेटफ्लिक्स अभी भी बढ़ा रही है अपना ग्राहक आधार: इसमें एक स्थानीय दृष्टिकोण मददगार

November 4, 2023

नेटफ्लिक्स अभी भी बढ़ा रही है अपना ग्राहक आधार: इसमें एक स्थानीय दृष्टिकोण मददगार

लंदन: नेटफ्लिक्स के लिए 2022 एक कठिन वर्ष था। डिज्नी और अमेज़ॅन प्राइम जैसे बड़े प्रतिद्वंद्वी सामने थे, और दर्शक अशांत वैश्विक अर्थव्यवस्था में बढ़ती कीमतों के बीच अपनी स्ट्रीमिंग आदतों पर पुर्निवचार कर रहे थे। नेटफ्लिक्स ने सब्सक्राइबर खो दिए, और इसका शेयर मूल्य गिर गया।हालाँकि तब से, ऐसा प्रतीत होता है कि कंपनी ने बहुत तेजी से वापसी का आनंद लिया है।

शेयरधारकों को लिखे अपने नवीनतम पत्र के अनुसार, इसने 2023 की तीसरी तिमाही में 88 लाख नए ग्राहक जोड़े, जो इससे पहले के तीन महीनों के 59 लाख से अधिक है। दुनिया भर में इसके ग्राहकों की कुल संख्या अब 24 करोड़ 72 लाख है।तो नेटफ्लिक्स चीजों को बदलने में कैसे कामयाब रहा है। एक महत्वपूर्ण तत्व विभिन्न घरों में अकाउंट साझा करने वाले लोगों पर कार्रवाई थी। एक ही घर में रहने वाले परिवार के सदस्यों के लिए एकल पासवर्ड के उपयोग को प्रतिबंधित करके, नेटफ्लिक्स ने उधार का पासवर्ड इस्तेमाल करने वाले कुछ ग्राहकों को सफलतापूर्वक वास्तविक सदस्यों में बदल दिया।

एक अन्य महत्वपूर्ण कदम मीडिया राजस्व के उस भरोसेमंद पुराने साधन – विज्ञापन का सहारा लेना था। नेटफ्लिक्स द्वारा एक सदस्यता विकल्प का लॉन्च, जिसमें ग्राहक कभी-कभी विज्ञापनों सहित सामग्री देखने के लिए कम मासिक शुल्क का भुगतान करते हैं, लोकप्रिय साबित हुआ है। लगभग 30% नए सदस्य अब इसके लिए साइन अप कर रहे हैं – नेटफ्लिक्स के अधिकारियों के लिए एक उत्साहजनक दर जो इसे बढ़ाने की योजना बना रहे हैं।

लेकिन इन दो हालिया पहलों के साथ-साथ, नेटफ्लिक्स को वास्तव में इस प्रतिस्पर्धी बाज़ार में पनपने में जिस चीज ने सबसे ज्यादा मदद की वह स्ट्रींमग उद्योग की वैश्विक प्रकृति की ठोस समझ है, जिसका वर्णन मैंने अपनी हालिया पुस्तक में किया है।कंपनी का अंतर्राष्ट्रीय दृष्टिकोण इस तथ्य से परिलक्षित होता है कि इसके 70% से अधिक ग्राहक अमेरिका के बाहर से आते हैं। यह 50 से अधिक देशों में शो का निर्माण या सह-निर्माण करता है, और इसने दक्षिण कोरिया (अगले चार वर्षों में 2.5 अरब अमेरिकी डॉलर) और यूके (2020 से छह अरब अमेरिकी डॉलर) जैसे देशों की सामग्री में भारी निवेश किया है।

यह स्थानीय निवेश स्थानीय ग्राहकों को आर्किषत करता है, जैसा कि ब्राजील में ंसटोनिया, जर्मनी में डियर चाइल्ड और फ्रांस में क्लास एक्ट के मामले में हुआ है।लेकिन क्षेत्रीय निवेश वैश्विक रिटर्न भी लाता है। एक हालिया दर्शक अध्ययन में पाया गया कि बड़ी संख्या में दर्शक स्ट्रींिमग प्लेटफॉर्म पर विदेशी सामग्री की तलाश करते हैं। नेटफ्लिक्स की कुछ विदेशी भाषा श्रृंखलाएँ विदेशों में बेहद लोकप्रिय साबित हुई हैं, जिनमें ल्यूपिन (फ्रांस में निर्मित) और मनी हीस्ट (स्पेन) शामिल हैं।

दक्षिण कोरियाई नाटक – जिसमें आल अस आर डेड, द ग्लोरी और स्क्विड गेम शामिल हैं – ने विशेष रूप से अच्छी लोकप्रियता हासिल की है, जो नेटफ्लिक्स द्वारा वहां किए जा रहे अतिरिक्त निवेश को सही साबित कर सकता है।और यह सारी सामग्री अमेरिकी प्रस्तुतियों और हॉलीवुड फिल्मों द्वारा सर्मिथत है जो सीमाओं के पार लोकप्रिय बनी हुई हैं। ग्रांट ंसगर की रेप्टाइल और क्लो डोमोंट की फेयर प्ले अक्टूबर में क्रमश? 88 और 91 देशों में नेटफ्लिक्स की शीर्ष 10 फिल्मों में थीं।

शो टाइम तकनीकी पक्ष पर, कभी-कभी यह दावा किया जाता है कि नेटफ्लिक्स एक ‘‘ऊर्ध्वाधर एकीकरण मॉडल’’ का प्रतीक है, जो टीवी सामग्री उत्पादन और वितरण की पूरी श्रृंखला में काम करता है। लेकिन वास्तव में यह आउटसोर्सिंग में बहुत अच्छा है।जबकि नेटफ्लिक्स के पास अपने स्वयं के इंजीनियर और मालिकाना तकनीक है, जिसमें इसकी प्रसिद्ध अनुशंसा प्रणाली और एल्गोरिदम भी शामिल है, कंपनी ने अपनी संपूर्ण मीडिया डिलीवरी को तृतीय-पक्ष सेवा बुनियादी ढांचे पर डिज़ाइन किया है।नेटफ्लिक्स ने अपना आखिरी डेटा सेंटर 2016 में बंद कर दिया था। अब डेटा स्टोरेज से लेकर ग्राहक जानकारी और एल्गोरिदम तक प्लेटफ़ॉर्म की ज़रूरत की हर चीज़ अमेज़न की वेब सेवाओं पर चलती है।

आउटसोर्सिंग मीडिया डिलीवरी ने नेटफ्लिक्स को वैश्विक बुनियादी ढांचे में नकदी डूबने से बचने और इसके बजाय अपने मुख्य मिशन, सभी बाजारों में सदस्यों की सहभागिता, पर ध्यान केंद्रित करने में सक्षम बनाया है।सामग्री उत्पादन के साथ भी यही बात लागू होती है। नेटफ्लिक्स ‘‘ओरिजिनल’’ का निर्माण प्लेटफ़ॉर्म द्वारा किया जाता है, जहां ??यह उत्पादन लागत की संपूर्ण राशि का भुगतान करता है। लेकिन सामग्री वास्तव में बाहरी फिल्म और टीवी निर्माताओं द्वारा बनाई गई है।इसमें आपूर्तिकर्ताओं के एक विशाल नेटवर्क को नियंत्रित करना शामिल है, जो इसे तेजी से आगे बढ़ने वाले उद्योग में असाधारण लचीलापन प्रदान करता है। इसके विपरीत, डिज्नी+ जैसी कंपनियों को उत्पादन की सीमित श्रृंखला पर अधिक निर्भर रहना पड़ता है जिसे बनाने के लिए वह सीधे तौर पर जिम्मेदार है।

यदि नेटफ्लिक्स में कॉर्पोरेट कमजोरी है, तो हो सकता है कि इसकी स्ट्रींमग सेवा एक बड़े उद्यम पारिस्थितिकी तंत्र का हिस्सा न हो। उदाहरण के लिए, अमेज़ॅन और ऐप्पल लाखों ग्राहकों को सामान बेचते हैं और बड़े पैमाने पर महत्वपूर्ण अर्थव्यवस्थाएं प्रदान करने के लिए चतुराई से अपने साम्राज्य के विभिन्न हिस्सों को जोड़ते हैं।इसके बावजूद, नेटफ्लिक्स का दृष्टिकोण वैश्विक बाज़ार की चुनौतियों और अवसरों को स्वीकार करता है। इसका आउटसोर्सिंग मॉडल इसे चुस्त बनाता है और एक बिजनेस मॉडल के साथ तेजी से आगे बढ़ने में सक्षम बनाता है जो इसे फलने-फूलने में सक्षम बनाता है।

स्ट्रींमग उद्योग – और बड़े पैमाने पर टेलीविजन – समायोजन के दौर में प्रवेश कर रहा है क्योंकि इसे सामग्री निवेश और राजस्व सृजन के बीच अंतर को कम करने की आवश्यकता है। कुछ चतुर निर्णयों की सहायता से और वास्तव में वैश्विक दृष्टिकोण के साथ, बाजार नेता तूफान का सामना करने के लिए अच्छी स्थिति में प्रतीत होता है।

ये भी पढ़ें: MP: बरगी डैम में 30 पर्यटकों से भरा क्रूज डूबा, 4 की मौत; रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें