Site icon Dainik Savera Times

PM Gati Shakti के तहत नेटवर्क नियोजन समूह ने चार ढांचागत परियोजनाओं को मंजूरी दी

नई दिल्ली: पीएम गति शक्ति पहल के तहत नेटवर्क नियोजन समूह (एनपीजी) ने रेलवे से संबंधित चार बुनियादी ढांचा परियोजनाओं को मंजूरी दी है। शुक्रवार को एक आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गई। सरकार ने अक्टूबर 2021 में लॉजिस्टिक लागत को कम करने के लिए एकीकृत और नियोजित बुनियादी ढांचा तैयार करने के लक्ष्य के साथ पीएम गति शक्ति- राष्ट्रीय मास्टर प्लान शुरू की थी। पांच सौ करोड़ रुपये से अधिक के निवेश वाली सभी लॉजिस्टिक और संपर्क सुविधा से जुड़ी ढांचागत परियोजनाओं को एनपीजी के जरिये मंजूरी दी जाती है। वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय ने कहा, ‘‘पीएम गति शक्ति के तहत एनपीजी ने अपने 46वें बैठक सत्र में चार ढांचागत परियोजनाओं पर विचार किया और उसे मंजूरी दी। इन परियोजनाओं को एकीकृत और समग्र दृष्टिकोण के साथ पीएम गति शक्ति सिद्धांतों के तहत विकसित किया जाएगा।’’ मंत्रालय ने कहा कि ये परियोजनाएं बहु-मॉडल संपर्क सुविधा, माल और यात्रियों की निर्बाध आवाजाही भी उपलब्ध कराएगी।

ये भी पढ़ें: मेरठ रोड पर हादसा : ट्रॉले की चपेट में बाइक सवार दंपती की मौत

Exit mobile version