Last Updated: September 25, 2026

Dainik Savera Times Logo

Haryana News : मेरठ रोड पर हादसा : ट्रॉले की चपेट में बाइक सवार दंपती की मौत

May 5, 2026

Haryana News : मेरठ रोड पर हादसा : ट्रॉले की चपेट में बाइक सवार दंपती की मौत

करनाल। मेरठ रोड पर सड़क हादसे में तेज रफ्तार ट्रॉले ने बाइक सवार दंपती को कुचल दिया। इससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चालक ट्रॉला छोड़कर फरार हो गया।

ज्वेलरी शॉप से लौटते हुए हादसा

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। पुलिस के अनुसार मृतकों की पहचान सुंदर लाल (55) और उनकी पत्नी नीलम (50) के रूप में हुई है। दोनों असंध क्षेत्र के राहड़ा गांव के निवासी थे और किसी काम से करनाल कोर्ट के पास स्थित ज्वेलरी शॉप गए थे। दोपहर बाद घर लौटते समय यह हादसा हो गया।

ट्रैफिक सिग्नल खराब होने की आशंका

प्रत्यक्षदर्शी बलबीर सिंह के मुताबिक, ट्रॉला तेज रफ्तार में था और टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि महिला आगे के टायर के नीचे आ गई, जबकि पुरुष पीछे के टायर के नीचे आ गया। दोनों को बुरी तरह कुचल दिया गया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। स्थानीय लोगों का कहना है कि हादसे की एक बड़ी वजह ट्रैफिक सिग्नल का ठीक से काम न करना हो सकता है। बताया जा रहा है कि सिग्नल खराब था।

अभी विदेश से लौटा था बेटा

इसी दौरान तेज रफ्तार ट्रॉले ने बाइक को टक्कर मार दी। लोगों का मानना है कि यदि सिग्नल सही होता तो हादसा बच सकता था। हादसे के बाद चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने ट्रॉले को कब्जे में ले लिया है और आरोपी चालक की तलाश शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। मृतक दंपती के तीन बच्चे हैं, जिनमें दो बेटियां और एक बेटा शामिल है। बताया जा रहा है कि बेटा हाल ही में अमेरिका से वापस आया था। हादसे के बाद परिवार में मातम का माहौल है। पुलिस ने बताया कि पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए जाएंगे और मामले की जांच जारी है।

Also Read :

Also Read :

 

Also Read :

Also Read :

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें