Petrol Diesel Price: हर रोज सुबह 6 बजे सरकारी तेल कंपनियों पेट्रोल और डीजल का नए रेट अपडेट करती है। दरअसल भारत में पेट्रोल-डीजल की कीमतें अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल के दाम पर आधारित होती हैं। आपको बता दें कि भारतीय ऑयल मार्केटिंग कंपनियां अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड ऑयल के आधार पर कीमतों की समीक्षा के बाद रोज पेट्रोल और डीजल के दाम तय करती हैं। जिसके बाद हर सुबह 6 बजे सरकारी तेल कंपनियों पेट्रोल और डीजल का नए रेट अपडेट करती है।
ऐसे ही तेल कंपनियों ने 30 जुलाई यानि आज के लिए पेट्रोल-डीजल की नई दरें जारी कर दी है। ऐसे में गाड़ी की टंकी फुल कराने से पहले यह जानना जरूरी है कि आज आपके शहर में पेट्रोल-डीजल किस दाम से मिल रहा है। जिसके मुताबिक, आज देश के प्रमुख शहरों दिल्ली, मुंबई, चेन्नई और कोलकाता में आज पेट्रोल और डीजल के दाम में कोई बदलाव नहीं किया गया है।
वही अगर राज्य स्तर पर बात करें तो आज बिहार में पेट्रोल 13 पैसे घटकर 107.17 रुपये प्रति लीटर और डीजल 12 पैसे घटकर 93.89 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है। इसके अलावा, आंध्र प्रदेश, असम, गोवा, गुजरात, केरल, हरियाणा, जम्मू कश्मीर,मध्य प्रदेश, ओडिशा, पंजाब और तेलंगाना में भी पेट्रोल-डीजल के दाम घट गए हैं।
महानगरों में पेट्रोल-डीजल के दाम
# दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 94.72 रुपये और डीजल की कीमत 87.62 रुपये प्रति लीटर है।
# मुंबई में पेट्रोल की कीमत 103.44 रुपये और डीजल की कीमत 89.97 रुपये प्रति लीटर है।
# कोलकाता में पेट्रोल की कीमत 104.95 रुपये और डीजल की कीमत 91.76 रुपये प्रति लीटर है।
# चेन्नई में पेट्रोल की कीमत 100.75 रुपये और डीजल की कीमत 92.34 रुपये प्रति लीटर है।
ये भी पढ़ें: MP: बरगी डैम में 30 पर्यटकों से भरा क्रूज डूबा, 4 की मौत; रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

