Site icon Dainik Savera Times

Petrol Diesel Price: पेट्रोल और डीजल की नई कीमतें हुई जारी, इन राज्यों में घटे दाम, घर बैठे जानें इनके लेटेस्ट रेट

Petrol Diesel Price: हर सुबह 6 बजे सरकारी तेल कंपनियों पेट्रोल और डीजल के नए रेट अपडेट करती है। दरअसल बता दे कि भारतीय ऑयल मार्केटिंग कंपनियां अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड ऑयल के आधार पर कीमतों की समीक्षा के बाद रोज पेट्रोल और डीजल के दाम तय करती हैं। वहीं यूपी हो या दिल्ली, सब जगह पेट्रोल डीजल के रेट अलग होते हैं। ऐसे ही तेल कंपनियों ने 23 अक्टूबर यानि आज के लिए पेट्रोल-डीजल की नई दरें जारी कर दी है। जिसके मुताबिक देश के कुछ शहरों में पेट्रोल और डीजल सस्ता हो गया है, जबकि कई शहरों में इनकी कीमतें बढ़ गई हैं। तो वही कुछ ऐसे राज्य भी जहां पेट्रोल-डीजल के कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। ऐसे में गाड़ी की टंकी फुल कराने से पहले यह जानना जरूरी है कि आज आपके शहर में पेट्रोल-डीजल किस दाम से मिल रहा है।

इन राज्यों में घटे पेट्रोल-डीजल के भाव

वहीं अगर राज्य स्तर पर पेट्रोल-डीजल के भाव की बात करें तो आज बिहार में पेट्रोल 8 पैसे घटकर 107.09 रुपये प्रति लीटर और डीजल 8 पैसे घटकर 93.81 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है। महाराष्ट्र में पेट्रोल के दाम 36 पैसे घटकर 104.52 रुपये प्रति लीटर और डीजल 34 पैसे घटकर 91.05 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है। अन्य राज्यों की बात करें तो यूपी में पेट्रोल 30 पैसे बढ़कर 94.81 रुपये प्रति लीटर और डीजल 35 पैसे बढ़कर 87.92 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है।

तो चलिए जानते हैं देश के महानगरों में पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट

# दिल्ली में पेट्रोल 94.72 रुपये और डीजल 87.62 रुपये प्रति लीटर है।
# मुंबई में पेट्रोल 103.44 रुपये और डीजल 89.97 रुपये प्रति लीटर है।
# कोलकाता में पेट्रोल 104.95 रुपये और डीजल 91.76 रुपये प्रति लीटर है।
# चेन्नई में पेट्रोल 100.75 रुपये और डीजल 92.34 रुपये प्रति लीटर है।

ऐसे ऑनलाइन चेक करें पेट्रोल-डीजल का रेट

इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन की वेबसाइट: https://iocl.com/
भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड की वेबसाइट: https://www.bharatpetroleum.in/
हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड की वेबसाइट: https://www.hindustanpetroleum.com/

ये भी पढ़ें: व्हाइट हाउस में गोलीबारी करने वाले हमलावर पर ट्रंप की हत्या के प्रयास का आरोप दर्ज, इतनी हो सकती है सजा

Exit mobile version