Site icon Dainik Savera Times

डीपफेक को मात देगा ‘X’ का नया अपडेट, फर्जी इमेज पर कसेगा नकेल

 

नई दिल्ली: टैस्ला और स्पेसएक्स के सीईओ एलन मस्क ने कहा कि एक्स पर ‘इम्प्रूव्ड इमेज मैचिंग’ का एक नया अपडेट लॉन्च किया जा रहा है जो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर डीपफेक के साथ-साथ शैलोफेक की भी निगरानी करेगा। एक्स ने एक पोस्ट में कहा, ‘हमने अभी अपडेट जारी किया है, जो किसी भी फर्जी इमेज की निगरानी करेगा।’ मस्क ने कहा कि इस कदम से डीपफेक (और शैलोफेक) को हराने में मदद मिलेगी। शैलोफेक्स आर्टीफिशियल इंटैलिजैंस (एआई) की मदद के बिना तैयार की गई फोटोज, वीडियो और वॉयस क्लिप हैं, और व्यापक रूप से उपलब्ध एडिटिंग और सॉफ्टवेयर टूल का इस्तेमाल करते हैं।

इमेज पर एक्स नोट्स ऑटोमैटिक तरीके से उन पोस्ट्स पर दिखाई देते हैं, जिनमें इमेज मिलती है। कंपनी ने कहा, इन नोट्स का दर्जनों, सैकड़ों और कभी-कभी हजारों पोस्ट पर मैच होना आम बात है। अब, आप सीधे नोट डिटेल्स में देख सकते हैं कि इमेज नोट कितने पोस्ट से मिलते है।’ चुनावी मौसम में, एक्सपर्ट्स ने फर्जी खबरों और डीपफेक के प्रसार के बारे में चेतावनी दी है, जिसका उद्देश्य चुनाव को प्रभावित करना है। इंडिपैंडेंट ओवरसाइट बोर्ड ने वैश्विक चुनावों को खतरे में डालने वाले डीपफेक से निपटने के लिए तत्काल कार्रवाई का आहान किया है।

ये भी पढ़ें: ईरान ने फिर अमेरिका को भेजा शांति वार्ता प्रस्ताव, डोनाल्ड ट्रंप बोले- स्वीकार करना संभव नहीं

Exit mobile version