Last Updated: October 14, 2026

Dainik Savera Times Logo

अर्थव्यवस्था में गिरावट से न्यूजीलैंड 18 महीनों में दूसरी बार मंदी की चपेट में आया

March 21, 2024

अर्थव्यवस्था में गिरावट से न्यूजीलैंड 18 महीनों में दूसरी बार मंदी की चपेट में आया

 

वेलिंगटन: सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) आंकड़ों के नवीनतम दौर में 2023 की अंतिम तिमाही में न्यूजीलैंड की अर्थव्यवस्था में गिरावट की पुष्टि होने के बाद देश में 18 महीनों में दूसरी बाद मंदी का दौर आ गया है। न्यूजीलैंड की आधिकारिक सांख्यिकी एजेंसी स्टैट्स एनजेड ने बृहस्पतिवार को घोषणा की कि,

दिसंबर तिमाही में देश की अर्थव्यवस्था में 0.1 प्रतिशत और प्रति व्यक्ति के हिसाब से 0.7 प्रतिशत की गिरावट आई है। हालिया गिरावट सितंबर तिमाही में 0.3 प्रतिशत संकुचन के बाद आई है, जो मंदी की तकनीकी परिभाषा को पूरा करती है। पिछले 18 महीनों में यह न्यूजीलैंड की दूसरी मंदी है।

स्टैट्स एनजेड ने कहा कि न्यूजीलैंड ने पिछली पांच तिमाहियों में से चार में नकारात्मक जीडीपी आंकड़े दिए थे और इसकी वार्षिक वृद्धि दर केवल 0.6 प्रतिशत थी। न्यूजीलैंड के केंद्रीय बैंक द्वारा एक सपाट आंकड़े की भविष्यवाणी के साथ मंदी की काफी हद तक संभावना जताई जा रही थी।

ये भी पढ़ें: इंडिगो पर यूबीएस का रुख नरम, रेटिंग और टारगेट प्राइस कम

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें