Last Updated: October 22, 2026

Dainik Savera Times Logo

नीति आयोग को भारत-अमरीका के बीच जल्द व्यापार समझौते की उम्मीद

October 6, 2025

नीति आयोग को भारत-अमरीका के बीच जल्द व्यापार समझौते की उम्मीद

नई दिल्ली: नीति आयोग के सीईओ बीवीआर सुब्रम्णयम ने सोमवार को भरोसा जताया कि भारत और अमरीका के बीच जल्द ही एक व्यापार समझौता हो जाएगा। उन्होंने कहा कि दोनों देश पारस्परिक रूप से लाभकारी द्विपक्षीय व्यापार समझौते के लिए प्रतिबद्ध हैं। सुब्रम्णयम ने कहा कि भारत को शुल्क और गैर-शुल्क बाधाओं को कम करना चाहिए और विनिर्माण क्षेत्र में प्रतिस्पर्धी क्षमता बढ़ाने के लिए अपने बाजारों को खोलना चाहिए। उन्होंने कहा, अच्छी बात यह है कि दोनों पक्ष अभी भी एक व्यापार समझौते के लिए प्रतिबद्ध हैं। पिछले महीने बातचीत हुई थी, इसलिए मुझे लगता है कि दोनों पक्षों को उम्मीद है।’

भारत ने अमरीकी कार्रवाई को अनुचित और अविवेकपूर्ण बताया था। सुब्रम्णयम ने कहा कि अमरीकी शुल्क का क्रिसमस तक कोई विशेष प्रभाव नहीं होगा, हालांकि अगर दोनों देश व्यापार समझौते पर सहमत नहीं होते हैं, तो उसके बाद एक समस्या देखने को मिलेगी। उन्होंने कहा, हम नुक्सान में हैं । 50 प्रतिशत शुल्क से कीमत बहुत बढ़ जाती है.. इससे कोई बच नहीं सकता। लोगों को उम्मीद है कि अगर नवंबर तक व्यापार समझौता हो जाता है, तो कोई व्यवधान नहीं होगा। सुब्रम्णयम ने कहा कि भारत का व्यापार घाटा प्रबंधनीय है, लेकिन असंतुलित है।

ये भी पढ़े- तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था के बीच घरेलू निवेशकों का भरोसा, बाजार को सहारा

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें