Last Updated: November 27, 2026

Dainik Savera Times Logo

अब WhatsApp से खरीद सकते हैं इंटरनेशनल e-SIM, Jio और Verizon समेत ये कंपनियां बनीं पार्टनर

November 27, 2026

अब WhatsApp से खरीद सकते हैं इंटरनेशनल e-SIM, Jio और Verizon समेत ये कंपनियां बनीं पार्टनर

WhatsApp New Feature: विदेश यात्रा करने वाले WhatsApp यूजर्स के लिए बड़ी खुशखबरी है। मेटा के स्वामित्व वाले मैसेजिंग प्लेटफॉर्म WhatsApp ने एक नई सुविधा शुरू करने की तैयारी की है, जिसके तहत यूजर्स ऐप के जरिए ही इंटरनेशनल ट्रैवल के लिए डेटा e-SIM खरीद और इंस्टॉल कर सकेंगे।

इस सुविधा के आने के बाद विदेश में इंटरनेट इस्तेमाल करने के लिए अलग से लोकल सिम कार्ड खरीदने या महंगे रोमिंग पैक पर निर्भर रहने की जरूरत कम हो सकती है। खास बात यह है कि इस पहल में भारत की टेलीकॉम कंपनी Jio भी शामिल है।

WhatsApp से ही खरीद और इंस्टॉल होगी e-SIM

कंपनी ने गुरुवार को अपने ब्लॉग पोस्ट के जरिए इस नए फीचर की जानकारी दी। WhatsApp के मुताबिक, यूजर्स को ऐप से बाहर जाए बिना कुछ आसान स्टेप्स में डेटा e-SIM खरीदने और इंस्टॉल करने का विकल्प मिलेगा। इसका सबसे बड़ा फायदा यह होगा कि विदेश पहुंचने के बाद भी यूजर्स अपने मौजूदा WhatsApp नंबर से मैसेज और कॉलिंग सुविधाओं का इस्तेमाल जारी रख सकेंगे।

Jio और Verizon समेत ये कंपनियां होंगी पार्टनर

इस नई सुविधा के लिए WhatsApp कई टेलीकॉम और e-SIM प्रदाताओं के साथ साझेदारी कर रहा है। इनमें Jio, Smart Axiata, Smart Communications और Verizon जैसी कंपनियां शामिल हैं। कंपनी शुरुआत में चुनिंदा देशों में इस सुविधा को उपलब्ध कराने की योजना बना रही है। हालांकि, अभी तक लॉन्च होने वाले देशों और e-SIM की कीमतों का खुलासा नहीं किया गया है।

महंगे रोमिंग चार्ज से मिल सकती है राहत

अंतरराष्ट्रीय यात्रा के दौरान मोबाइल इंटरनेट के लिए यात्रियों को अक्सर महंगे रोमिंग पैक खरीदने पड़ते हैं। कई बार विदेश पहुंचने पर लोकल सिम खरीदने में भी परेशानी होती है। WhatsApp का नया फीचर इन समस्याओं को कम करने में मदद कर सकता है।

ये भी पढ़ें…

WhatsApp की e-SIM सर्विस पर नजरें

WhatsApp प्रमुख कुणाल शाह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर इसे e-SIM क्षेत्र में कंपनी की शुरुआती पहल बताया। दुनिया भर में तीन अरब से अधिक यूजर्स वाले WhatsApp का यह कदम अंतरराष्ट्रीय कनेक्टिविटी के अनुभव को आसान बनाने की दिशा में अहम माना जा रहा है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें