Last Updated: November 1, 2026

Dainik Savera Times Logo

अब एक्स पर पोस्ट कर सकते हैं फिल्म, Elon Musk ने किया ऐलान

May 10, 2024

अब एक्स पर पोस्ट कर सकते हैं फिल्म, Elon Musk ने किया ऐलान

नई दिल्लीः टेस्ला और स्पेस एक्स के सीईओ एलन मस्क ने शुक्रवार को ऐलान किया कि सोशल मीडिया एक्स यूजर्स फिल्म, टीवी सीरीज और पॉडकास्ट को प्लेटफॉर्म पर पोस्ट कर मोनेटाइजेशन के जरिए आय अर्जित कर सकते हैं। अपनी बहन टोस्का मस्क (जो कि स्ट्रीमिंग सर्विस पेशनफ्लिक की सह-संस्थापक हैं) को जवाब देते हुए मस्क ने कहा, कि ‘यूजर्स अब एक्स पर फिल्म, टीवी सीरीज और पॉडकास्ट को आसानी से पोस्ट कर सब्सक्रिप्शन के जरिए मोनेटाइजेशन का फायदा उठा सकते हैं।‘

टोस्का ने अगले पोस्ट में लिखा कि लोग अब एक्स पर फिल्म देख रहे हैं। यह काफी अच्छा है। कुछ यूजर्स ने इस दौरान मस्क को सलाह दी कि बिना सब्सक्रिप्शन लिए फिल्म देखने के लिए उन्हें एक वन टाइम फीस भी रखनी चाहिए। इसके अलावा मस्क ने अपने फॉलोअर्स को बताया कि एआई ऑडियंस फीचर जल्द ही आने वाला है। उन्होंने इस नए फीचर के बारे में बताते हुए कहा कि इसकी मदद से आप ऐड के लिए अपनी टारगेट ऑडियंस तक जल्द ही पहुंच सकते हैं।

हमारा एआई सिस्टम कुछ ही सेकंड्स में आपके ऐड के लिए उपयुक्त यूजर्स का एक पूल तैयार कर देगा। बता दें, एलन मस्क ने एक्स (पूर्व ट्विटर) को अक्टूबर 2022 में खरीदा था। तब से लेकर अब तक मस्क कंपनी का नाम बदलकर एक्स कर चुके हैं। इसके साथ ही कंटेंट पोस्ट करने पर मोनेटाइजेशन जैसे कई फीचर्स को प्लेटफॉर्म पर जोड़ा गया है।

ये भी पढ़ें: ईरान ने फिर अमेरिका को भेजा शांति वार्ता प्रस्ताव, डोनाल्ड ट्रंप बोले- स्वीकार करना संभव नहीं

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें