Last Updated: October 28, 2026

Dainik Savera Times Logo

October महीना यात्री वाहनों की बिक्री को लेकर बना सकता है नया रिकॉर्ड

October 31, 2024

October महीना यात्री वाहनों की बिक्री को लेकर बना सकता है नया रिकॉर्ड

नई दिल्ली: यात्री वाहनों की बिक्री को लेकर अक्टूबर महीना अच्छा साबित हो सकता है। बुधवार को धनतेरस के बाद गुरुवार को दीपावली के साथ वाहन निर्माता कारोबार में वापसी की उम्मीद कर रहे हैं। कार निर्माता कंपनियों को उम्मीद है कि इस महीने रिटेल बिक्री को लेकर नया रिकॉर्ड बन सकता है।

उद्योग सूत्रों के अनुसार, अकेले मारुति सुजुकी इंडिया दो लाख से अधिक इकाइयों की आपूर्ति कर रही है, इसलिए इस वर्ष अक्टूबर में घरेलू बाजार में कुल यात्री वाहनों की बिक्री 4.5 लाख इकाइयों को पार कर सकती है। धनतेरस और दीपावली के अलावा अगले 20 दिनों तक ज्यादा बिक्री का यह ट्रेंड बना रह सकता है।

इस महीने बुकिंग को लेकर तेजी बनी हुई है, इसलिए डिलीवरी को लेकर भी तेजी देखी जा रही है। हालांकि, बारिश की वजह से कुछ परेशानी जरूर बनी हुई थी, जो फेस्टिव सीजन में ज्यादा बिक्री के साथ दूर होने की उम्मीद है। जलाशयों में जलस्तर अच्छा रहने तथा फसल पैदावार में सुधार से ग्रामीण मांग को समर्थन मिला है।

इस कारण त्योहारी सीजन में दोपहिया वाहनों, यात्री वाहनों और ट्रैक्टरों की बिक्री बढ़ने की उम्मीद है। इसके अलावा, इस महीने में नए वाहनों को लॉन्च करने की योजना बनाई गई है। रिपोर्ट्स के अनुसार, टाटा मोटर्स ने पिछले साल के मुकाबले अक्टूबर में पंजीकरण में 30 प्रतिशत की वृद्धि के साथ मजबूत बढ़ोत्तरी दर्ज की।

इस अक्टूबर में टाटा मोटर्स के लिए कुल पंजीकरण कंपनी के लिए अब तक सबसे अधिक होने की उम्मीद है। इस बीच, जेएसडब्ल्यू एमजी मोटर इंडिया ने धनतेरस पर दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में एक ही दिन में 100 से ज्यादा इलेक्ट्रिक वाहन डिलीवर किए हैं। वेिषकों के अनुसार, कई खरीदार अपने वाहनों की बुकिंग पहले ही करा लेते हैं, ताकि उन्हें धनतेरस और दीपावली के दिन डिलीवरी मिल जाए, जिससे इन दो दिनों में बिक्री बढ़ जाती है।

ये भी पढ़ें: इस कॉलेज ने एक साथ 30 छात्रों को किया सस्पेंड, छात्र संघ ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें