Last Updated: November 1, 2026

Dainik Savera Times Logo

Ola-Uber टेक्सी चालकों पर तय सीमा से अधिक शुल्क वसूला पड़ेगा भारी, की जाएगी सख्त कार्रवाई

May 10, 2024

Ola-Uber टेक्सी चालकों पर तय सीमा से अधिक शुल्क वसूला पड़ेगा भारी, की जाएगी सख्त कार्रवाई

 

उदयपुर: राजस्थान में झीलों की नगरी उदयपुर आने वाले पर्यटकों और अन्य यात्रियों से निर्धारित सीमा से अधिक राशि वसूलने वाले ओला-उबेर टेक्सी चालकों पर पुलिस तथा परिवहन विभाग की ओर से नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। जिला कलक्टर अरविंद पोसवाल की अध्यक्षता में गुरुवार को जिला कलेक्ट्रेट में आयोजित ओला-उबेर टेक्सी चालकों की बैठक में यह निर्णय लिया गया।

बैठक में कलक्टर ने बताया कि कुछ दिनों से शिकायतें मिल रहीं है कि हवाई अड्डे एवं शहर के विभिन्न पर्यटन स्थलों के साथ कई स्थालों पर ओला-उबेर टेक्सी संचालकों द्वारा मनमानी के साथ तय सीमा से अधिक शुल्क वसूला जा रहा है, जो उचित नहीं है। उन्होंने वाहन चालकों से कहा कि आने वाले पर्यटक हमारे मेहमान है और उनके यहां आने से आपको रोजगार मिलता है।

ऐसे में आप सभी का दायित्व बनता है कि उन्हें पूर्ण ईमानदारी एवं सेवाभाव के साथ गंतव्य तक पहुंचाए। कलक्टर ने यह भी कहा कि आने वाले पर्यटकों व यात्रियों को किसी प्रकार की परेशानी न हो और पर्यटन सिटी की साख बनी रहे। बैठक में जिला पुलिस अधीक्षक योगेश गोयल ने कहा कि सभी वाहन चालक पुलिस-प्रशासन का सहयोग करें और आपसी समन्वय से पर्यटकों एवं यात्रियों को तय शुल्क में सेवाएं दे। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि मनमानी करने वालों एवं नियम तोड़ने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।

ये भी पढ़ें: ईरान ने फिर अमेरिका को भेजा शांति वार्ता प्रस्ताव, डोनाल्ड ट्रंप बोले- स्वीकार करना संभव नहीं

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें