Last Updated: November 3, 2026

Dainik Savera Times Logo

ओमेगा सेकी बैटरी, पावरट्रेन विनिर्माण के लिए 800 करोड़ रुपये के निवेश से दो संयंत्र लगाएगी

January 29, 2023

ओमेगा सेकी बैटरी, पावरट्रेन विनिर्माण के लिए 800 करोड़ रुपये के निवेश से दो संयंत्र लगाएगी

नई दिल्ली: इलेक्ट्रिक वाहन कंपनी ओमेगा सेकी मोबिलिटी ने अगले दो साल में बैटरी और पावरट्रेन विनिर्माण के लिए दो संयंत्र लगाने पर 800 करोड़ रुपये का निवेश करने की योजना बनाई है। कंपनी के संस्थापक एवं चेयरमैन उदय नारंग ने यह जानकारी दी। यह कंपनी ओमेगा समूह का हिस्सा है। कंपनी ने अमेरिकी कंपनी आईएम3एनवाई के साथ संयुक्त उद्यम का गठन किया है। इससे यह अमेरिकी कंपनी की सेल प्रौद्योगिकी को भारत ला सकेगी और स्थानीय स्तर पर इसका विनिर्माण कर सकेगी। इसके अलावा ओमेगा सेकी दक्षिण कोरियाई संयुक्त उद्यम भागीदार जेई संग की प्रौद्योगिकी पर सात केडब्ल्यू से 34 केडब्ल्यू के छह इलेक्ट्रिक वाहन पावरट्रेन का भी विनिर्माण करेगी।

इसके जरिये कंपनी का इरादा पूरी तरह एकीकृत ओईएम (मूल उपकरण विनिर्माता) बनने का है। नारंग ने पीटीआई-भाषा से कहा कि इन प्रौद्योगिकियों के जरिये ओमेगा सेकी को आपूर्ति श्रृंखला के महत्वपूर्ण हिस्सों पर नियंत्रण मिलेगा और यह उद्योग की एक बड़ी खिलाड़ी बन सकेगी। निवेश के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा, ‘‘हम अगले दो साल में दो कारखाने लगाने पर 800 करोड़ रुपये का निवेश करेंगे। हम हरियाणा में पावरट्रेन संयंत्र लगाएंगे। बैटरी कारखाना महाराष्ट्र में लगाया जाएगा।’’

ये भी पढ़ें: हिमाचल सीएम सुक्खू ने भगवंत मान से की बात, ‘खालसा एंट्री टैक्स’ को बताया गैरकानूनी

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें