Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

एक बार रिचार्ज करने पर 3 महीने तक चलता रहेगा यह प्लान, साथ ही मिलेंगे यह फायदे

October 17, 2023

एक बार रिचार्ज करने पर 3 महीने तक चलता रहेगा यह प्लान, साथ ही मिलेंगे यह फायदे

 

नई दिल्ली: अगर आप भी हर महीने के रिचार्ज से बचने के लिए कोई लंबी वैलिडिटी वाला प्लान की तलाश कर रहे हैं तो आपके लिए एयरटेल कई खास प्लान की पेशकश करता है, जिसमें फ्री कॉलिंग, डेटा और कई फायदे दिए जाते हैं। ऐसे में टेलीकॉम कंपनियों के बीच लगातार सस्ते प्लान को लेकर टक्कर चलती रहती है। हर कंपनी किफायती प्लान पेश करके ग्राहकों को लुभाती रहती है। ऐसे में अगर आप भी कोई बेहतरीन प्लान तलाश कर रहे हैं तो आपके लिए कई ऑप्शन मौजूद हैं।

1. एयरटेल का 839 रुपये वाला प्लान: एयरटेल के इस प्लान से रिचार्ज कराने पर ग्राहकों को हर दिन 2 जीबी डेटा दिया जाता है. अच्छी बात ये है कि ग्राहकों को इस प्लान में करीब 3 महीने यानी कि 84 दिन की वैलिडिटी मिलती है.

2. एयरटेल का 719 रुपये वाला प्लान: एयरटेल के इस प्लान में ग्राहकों को हर दिन 1.5जीबी डेटा दिया जाता है। खास बात ये है कि ग्राहकों को इसमें 84 दिन की वैलिडिटी मिलती है। अच्छी बात ये है कि ग्राहकों को इस प्लान में फ्री कॉलिंग का फायदा दिया जाता है। अडिशनल बेनिफिट के तौर पर इसमें अपोलो 24/7 सर्किल का 3 महीने का फायदा मिलता है। इसके अलावा इसमें Free Hellotunes और Wynk म्यूजिक बेनिफिट भी दिया जाता है।

3. एयरटेल 779 रुपये वाला प्लान: इस प्लान में ग्राहकों को हर दिन 1.5जीबी डेटा मिलता है। इस प्लान में ग्राहकों को 90 दिनों की वैलिडिटी दी जाती है। खास बात ये है कि ग्राहक इसमें अनलिमिटेड कॉलिंग का फायदा पा सकते हैं। इसमें अडिशनल बेनिफिट के तौर पर Free Hellotunes और Wynk म्यूजिक बेनिफिट दिया जाता है। साथ ही इसमें अपोलो 24/7 सर्किल का 3 महीने का फायदा मिलता है।

ये भी पढ़ें: तेज रफ्तार कैंटर ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को मारी टक्कर, जीजा-साले की हुई मौत

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें