Last Updated: October 22, 2026

Dainik Savera Times Logo

अब बुढ़ापे की चिंता ख़त्म! एक बार पैसा लगाने पर मिलेगी हर महीने पेंशन, पढ़ें डिटेल्स

September 8, 2025

अब बुढ़ापे की चिंता ख़त्म! एक बार पैसा लगाने पर मिलेगी हर महीने पेंशन, पढ़ें डिटेल्स

नई दिल्ली: बुढ़ापे की चिंता अब बीते जमाने की बात हो सकती है, अगर आप भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) की पेंशन योजनाओं में समय रहते निवेश करें। LIC ने दो शानदार योजनाएँ इंडेक्स प्लस और सरल पेंशन योजना पेश की हैं, जो रिटायरमेंट के बाद स्थायी आमदनी और आर्थिक सुरक्षा का भरोसा देती हैं। खास बात यह है कि इनमें केवल एक बार निवेश करने पर आपको जीवन भर पेंशन मिलती है।

एकमुश्त निवेश, सालों की राहत

इन योजनाओं की सबसे बड़ी खूबी है कि ये आपको रिटायरमेंट के बाद भी नियमित आमदनी का विकल्प देती हैं। अगर आप चाहते हैं कि नौकरी के बाद भी आपकी मासिक या वार्षिक आमदनी बनी रहे, तो LIC की ये स्कीमें आपके लिए बेहतरीन विकल्प हो सकती हैं।

इंडेक्स प्लस: निवेश और सुरक्षा का बेहतरीन संगम

LIC की इंडेक्स प्लस योजना उन निवेशकों के लिए है जो अपनी क्षमता के अनुसार प्रीमियम देना चाहते हैं और बुढ़ापे में आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर रहना चाहते हैं। इस योजना में न्यूनतम निवेश की सीमा 2.5 लाख रुपये तय की गई है, जबकि अधिकतम निवेश पर कोई रोक नहीं है।

यह योजना ना सिर्फ आपको वृद्धावस्था में नियमित पेंशन देती है, बल्कि जीवन बीमा सुरक्षा भी प्रदान करती है। यानी अगर निवेशक की असमय मृत्यु हो जाए, तो उसके परिवार को वित्तीय सहायता भी मिलती है।

10 लाख पर 64,350 रुपये सालाना पेंशन

अगर कोई व्यक्ति 60 वर्ष की उम्र में इस योजना में 10 लाख रुपये का निवेश करता है, तो उसे हर वर्ष लगभग ₹64,350 की पेंशन मिलती है — वो भी जीवन भर। यह उन लोगों के लिए विशेष रूप से फायदेमंद है, जो नौकरी या व्यापार से रिटायरमेंट के बाद भी आर्थिक रूप से स्वतंत्र रहना चाहते हैं।

सरल पेंशन योजना: इमरजेंसी में भी भरोसेमंद

LIC की सरल पेंशन योजना एक और विकल्प है, जिसमें एकमुश्त राशि जमा कर के पेंशन शुरू की जा सकती है। इस स्कीम की खास बात यह है कि यह आपको इमरजेंसी में भी मदद देती है। यदि कभी निवेशक को पैसों की जरूरत पड़ती है, तो वह पॉलिसी को सरेंडर कर सकता है। ऐसे में निवेश की गई राशि का एक हिस्सा वापस मिल जाता है, जिससे व्यक्ति को तात्कालिक राहत मिल सकती है।

ये भी पढ़ें- अब सिर्फ 1.5 लाख में बन जाएगा सपनों का घर, NTPC लेकर आई नई तकनीक

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें