Site icon Dainik Savera Times

OnePlus जल्द लॉन्च करेगा पावरफुल बैटरी वाला 5G फोन, मिलेंगे कई फीचर्स

OnePlus 15T

OnePlus 15T

OnePlus 15T: वनप्लस अपनी OnePlus 15 सीरीज में एक नया स्मार्टफोन पेश करने जा रही है। कंपनी के प्रेसिडेंट Li Jie ने सोशल मीडिया पर इस डिवाइस की जानकारी साझा की है। अपकमिंग फोन OnePlus 15T बड़े 7,500mAh की बैटरी और कई हाई-एंड फीचर्स के साथ बाजार में आएगा।

बड़ी बैटरी और फास्ट चार्जिंग

OnePlus 15T में 7,500mAh की पावरफुल बैटरी मिलने की संभावना है, जो 100W वायर्ड और 50W वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करेगी। फोन लगभग 8.4mm पतला और 194 ग्राम वजन का हो सकता है। इसके अलावा, फोन में IP69/IP69K रेटिंग भी मिल सकती है, जिससे यह पानी और धूल से सुरक्षित रहेगा।

ये भी पढ़ें :

डिस्प्ले और प्रोसेसर

इस फोन में 6.31 इंच का OLED डिस्प्ले दिया जा सकता है, जिसका रिज़ॉल्यूशन 1.5K पिक्सल और रिफ्रेश रेट 165Hz होगा। AnTuTu बेंचमार्क में फोन को 4.45 मिलियन का स्कोर मिला है। रिपोर्ट्स के अनुसार, डिवाइस में Qualcomm Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट, 16GB LPDDR5X RAM और 1TB तक इंटरनल स्टोरेज की संभावना है।

कैमरा सेटअप

फोन के बैक में डुअल कैमरा सेटअप होने की उम्मीद है, जिसमें 200MP का मेन कैमरा और 50MP का सेकेंडरी टेलीफोटो कैमरा शामिल हो सकता है। फ्रंट में 32MP का कैमरा सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए मिलेगा।

ये भी देखें :

डिज़ाइन और सॉफ्टवेयर

OnePlus 15T मेटल फ्रेम बॉडी के साथ आएगा और इसमें डेडिकेटेड Plus बटन भी दिया जा सकता है। यह फोन Android 16 आधारित ColorOS 16 पर काम करेगा। भारत में इसे OnePlus 15s के नाम से लॉन्च किए जाने की संभावना है। OnePlus 15T तकनीकी रूप से पिछले साल लॉन्च हुए OnePlus 13T से काफी आगे है और यह हाई-एंड यूज़र्स के लिए एक दमदार विकल्प साबित होने वाला है।

Exit mobile version