Last Updated: September 22, 2026

Dainik Savera Times Logo

एक्टिंग की दुनिया से दूर है अनिल कपूर की छोटी बेटी, फिर भी कमाती है करोड़ों

March 5, 2026

एक्टिंग की दुनिया से दूर है अनिल कपूर की छोटी बेटी, फिर भी कमाती है करोड़ों

एंटरटेनमेंट डेस्क: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता अनिल कपूर की छोटी बेटी रिया कपूर आज फिल्म इंडस्ट्री में एक सफल प्रोड्यूसर और बिजनेसवुमन के रूप में अपनी पहचान बना चुकी हैं, जहां उनकी बड़ी बहन सोनम कपूर ने एक्टिंग की दुनिया में नाम कमाया। वहीं रिया ने पर्दे के पीछे रहकर अपना अलग मुकाम हासिल किया। 5 मार्च को रिया अपना 39वां जन्मदिन मना रही हैं। इस खास मौके पर जानते हैं उनकी जिंदगी, करियर और नेटवर्थ से जुड़ी अहम बातें…

रिया कपूर का जन्म 5 मार्च 1987 को मुंबई में हुआ था। वह मशहूर अभिनेता अनिल कपूर और सुनीता कपूर की छोटी बेटी हैं। रिया ने अपनी शुरुआती पढ़ाई मुंबई के धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल से की। इसके बाद उन्होंने अमेरिका की न्यूयॉर्क यूनिवर्सिटी से ड्रामेटिक लिटरेचर में ग्रेजुएशन किया।

पढ़ाई पूरी करने के बाद रिया ने एक्टिंग की बजाय फिल्म निर्माण के क्षेत्र को चुना। उन्होंने साल 2010 में निर्देशक राजश्री ओझा के साथ फिल्म ‘आयशा’ का निर्माण किया। इस फिल्म में उनकी बहन सोनम कपूर मुख्य भूमिका में नजर आई थीं। इसके बाद रिया ने ‘खूबसूरत’, ‘वीरे दी वेडिंग’, ‘थैंक यू फॉर कमिंग’ और हाल ही में रिलीज हुई ‘क्रू’ जैसी फिल्मों का निर्माण किया। उनकी फिल्मों को दर्शकों से अच्छा रिस्पॉन्स मिला और उन्होंने बतौर प्रोड्यूसर अपनी मजबूत पहचान बनाई।

rhea kapoor
 

फिल्मों के अलावा रिया फैशन इंडस्ट्री में भी सक्रिय हैं। उन्होंने अपनी बहन सोनम कपूर के साथ मिलकर Rheson नाम से एक क्लोदिंग ब्रांड शुरू किया है, जो युवाओं के बीच काफी लोकप्रिय है। बिजनेस और फिल्मों से रिया ने अच्छी-खासी संपत्ति बनाई है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, उनकी कुल संपत्ति करीब 52 करोड़ रुपये बताई जाती है। रिया एक लग्जरी लाइफस्टाइल जीती हैं और सोशल मीडिया पर भी एक्टिव रहती हैं। अगर उनकी निजी जिंदगी की बात करें तो रिया कपूर ने साल 2021 में करण बुलानी से शादी की थी। दोनों लगभग 12 साल तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद शादी के बंधन में बंधे।

Video: Haryana में तेज गर्मी की एंट्री, March में 35-38°C के आसार; 5 दिन मौसम शुष्क

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें