OnePlus 16: टेक कंपनी OnePlus अपने अगले फ्लैगशिप स्मार्टफोन OnePlus 16 पर काम कर रही है। हाल ही में सामने आई लीक रिपोर्ट्स से संकेत मिलते हैं कि यह डिवाइस अपने पिछले मॉडल OnePlus 15 के मुकाबले कई बड़े सुधारों के साथ आ सकता है। माना जा रहा है कि इसे साल की दूसरी छमाही में सबसे पहले चीन में लॉन्च किया जा सकता है।
डिस्प्ले में बड़ा बदलाव
लीक के अनुसार, OnePlus 16 में बेहद एडवांस डिस्प्ले टेक्नोलॉजी देखने को मिल सकती है। इसमें 6.78 इंच का LTPO फ्लैट पैनल दिया जा सकता है, जो 1.5K रेजोल्यूशन सपोर्ट करेगा। बता दें कि सबसे खास बात इसका हाई रिफ्रेश रेट है यह 185Hz से लेकर 240Hz तक जा सकता है, जो पिछले मॉडल के 120Hz डिस्प्ले से काफी बेहतर होगा। पतले बेजल्स और नई पैकेजिंग टेक्नोलॉजी के कारण स्क्रीन का लुक भी ज्यादा प्रीमियम हो सकता है।
ये भी पढ़ें:
दमदार प्रोसेसर की उम्मीद
परफॉर्मेंस के मामले में भी यह फोन काफी आगे हो सकता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इसमें Qualcomm Snapdragon 8 Elite Gen 6 Pro चिपसेट दिया जा सकता है, जो अभी आधिकारिक तौर पर लॉन्च नहीं हुआ है। यह नया प्रोसेसर हाई-एंड गेमिंग और मल्टीटास्किंग को और बेहतर बना सकता है।
कैमरा और बैटरी में भी सुधार
वहीं फोटोग्राफी के शौकीनों के लिए OnePlus 16 में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलने की संभावना है। इसमें 50MP का मेन सेंसर, 50MP का अल्ट्रा-वाइड और 200MP का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा शामिल हो सकता है। सेल्फी के लिए 50MP का फ्रंट कैमरा मिलने की भी उम्मीद है। बैटरी की बात करें तो इसमें बड़ी 9000mAh बैटरी दी जा सकती है, जो लंबे समय तक इस्तेमाल के लिए काफी होगी। साथ ही 100W वायर्ड और 50W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट भी मिलने की संभावना है।
ये भी देखें :
सॉफ्टवेयर और अन्य फीचर्स
यह स्मार्टफोन Android 17 पर आधारित OxygenOS 17 के साथ आ सकता है। कुल मिलाकर, OnePlus 16 को कंपनी अपने फ्लैगशिप लाइनअप में एक बड़ा अपग्रेड बनाकर पेश कर सकती है।ध्यान दें कि ये सभी जानकारियां लीक और रिपोर्ट्स पर आधारित हैं, इसलिए आधिकारिक लॉन्च के समय इनमें बदलाव संभव है।
मेष: दिन शुभ रहेगा...