Site icon Dainik Savera Times

Italy में उपयोगकर्ताओं की निजी जानकारी जमा करने के लिए Open-AI पर जुर्माना 

रोम: इटली की डेटा सुरक्षा निगरानी संस्था ने अमेरिकी कृत्रिम मेधा (एआई) कंपनी ओपन-एआई पर 1.5 करोड़ यूरो (1.56 करोड़ डॉलर) का जुर्माना लगाया है। गोपनीयता निगरानी संस्था गैरेंटे ने शुक्रवार को कहा कि यह जुर्माना ओपन-एआई के लोकप्रिय चैटबॉट ‘चैटजीपीटी’ के निजी सूचना जमा करने के बारे में की गई जांच के बाद लगाया गया।

गैरेंटे ने कहा कि उसकी जांच से पता चला कि ओपन-एआई ने चैटजीपीटी को बेहतर बनाने के लिए पर्याप्त कानूनी आधार के बिना उपयोगकर्ताओं की व्यक्तिगत जानकारी का इस्तेमाल किया। ऐसा करके कंपनी ने पारर्दिशता के सिद्धांत और उपयोगकर्ताओं के प्रति संबंधित सूचना दायित्वों का उल्लंघन किया। ओपन-एआई ने इस फैसले को अनुचित करार दिया है। उसने कहा कि वह इसके खिलाफ अपील करेगी।

ये भी पढ़ें: UK Board Result 2026: जारी हुआ 10वीं और 12वीं के नतीजे, लाखों छात्रों का इंतजार खत्म, जानें कैसे चैक करें रिजल्ट

Exit mobile version