Last Updated: October 29, 2026

Dainik Savera Times Logo

OpenAI की मुख्य प्रौद्योगिकी अधिकारी Meera Muratti ने कंपनी से अलग होने का किया फैसला

September 26, 2024

OpenAI की मुख्य प्रौद्योगिकी अधिकारी Meera Muratti ने कंपनी से अलग होने का किया फैसला

सैन फ्रांसिस्को: कृत्रिम मेधा (एआई) पर आधारित मंच चैटजीपीटी बनाने वाली कंपनी ओपनएआई की मुख्य प्रौद्योगिकी अधिकारी मीरा मुराती ने कंपनी से अलग होने का फैसला किया है। मुराती ने पिछले वर्ष कुछ दिनों तक कंपनी की अंतरिम मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) के तौर पर भी सेवाएं दी थीं।

मीरा मुराती ने बुधवार को लिखित बयान में कहा कि काफी सोच-विचार के बाद उन्होंने ‘‘ओपनएआई से अलग होने का कठिन निर्णय लिया है। उन्होंने बयान में कंपनी तथा उसके सीईओ सैम ऑल्टमैन को लेकर सकारात्मक विचार व्यक्त किए। मुराती ने साथ ही कहा कि कंपनी ‘‘ एआई नवाचार के शिखर पर है।

मुराती को पिछले साल के आखिर में अचानक तब कंपनी का अंतरिम सीईओ बनाया दिया गया था, जब निदेशक मंडल ने ऑल्टमैन को हटाने का फैसला किया था।इससे कृत्रिम मेधा (एआई) उद्योग में उथल-पुथल मच गई थी। बाद में कंपनी ने ऑल्टमैन को उनकी नेतृत्व भूमिका में वापस लाने और उन्हें हटाने वाले निदेशक मंडल के अधिकतर सदस्यों को बदलने का फैसला किया था।

ये भी पढ़ें: राज्यसभा सांसद संत सीचेवाल का बड़ा बयान, कहा- मुझे भी मिला था पार्टी छोड़ने का ऑफर

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें