Site icon Dainik Savera Times

जैविक खेती को मिलेगा बढ़ावा, अमित शाह ने लाँच किया भारत आर्गेनिक ब्रांड

 

नई दिल्ली:केंद्रीय सहकारिता मंत्री अमित शाह ने नवगठित नेशनल कोऑपरेटिव ऑर्गेनिक्स लिमिटेड (एनसीओएल) के ‘भारत ऑर्गेनिक्स’ ब्रांड को लॉन्च करते हुये कहा कि आत्मनिर्भर भारत के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए कई मापदंड निर्धारित किए हैं, जिनमें से एक जैविक खेती है।

श्री शाह ने एनसीओएल द्वारा आयोजित सहकारी समितियों के माध्यम से जैविक उत्पादों को बढ़ावा देने से जुड़ी राष्ट्रीय संगोष्ठी को संबोधित करते हुए कहा “यह सभी भारतीयों के लिए संतोष की बात है कि हम कृषि उत्पादन में आत्मनिर्भर हैं। अधिशेष उत्पादन की यात्रा में कुछ गलतियां भी की गई हैं।

हमें कमजोरियों की पहचान करनी होगी। उत्पादन बढ़ाने के लिए, उर्वरक और कीटनाशकों के अत्यधिक उपयोग ने हमारे भविष्य के लिए बुरे परिणाम दिए हैं। इसने भूमि की उर्वरता को कम कर दिया, भूमि और पानी को प्रदूषित कर दिया है।\

ये भी पढ़ें: Labour Day Holiday: आज छुट्टी रहेगी या नहीं? जानिए आपके शहर में क्या-क्या खुला रहेगा और क्या बंद 

Exit mobile version