नई दिल्लीः आतिथ्य प्रौद्योगिकी कंपनी ओयो ने कहा कि वह अगले 3 माह में अपने मंच पर 750 होटल और जोड़ेगी। कंपनी त्यौहारी और शीतकालीन पर्यटन सत्र का लाभ उठाने के लिए 35 से अधिक शहरों में इन होटलों को जोड़ेगी। ओयो ने कहा कि ज्यादातर नए होटल उसके प्रीमियम ब्रांड – पैलेट, टाऊनहाऊस, टाऊनहाऊस ओक और कलैक्शन-ओ के तहत शामिल किए जाएंगे । कंपनी ने कहा कि नए होटलों के लिए उसका मुख्य जोर गोवा, जयपुर, मसूरी, ऋषिकेश, कटरा, पुरी, शिमला, नैनीताल, उदयपुर और माऊंट आबू पर है।
ये भी पढ़ें: तेज रफ्तार कैंटर ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को मारी टक्कर, जीजा-साले की हुई मौत

