Last Updated: October 9, 2026

Dainik Savera Times Logo

पैरामाउंट केबल्स का दूसरी तिमाही में शुद्ध लाभ 54 प्रतिशत बढक़र 19.49 करोड़ रुपये 

November 8, 2023

पैरामाउंट केबल्स का दूसरी तिमाही में शुद्ध लाभ 54 प्रतिशत बढक़र 19.49 करोड़ रुपये 
नयी दिल्ली:  तार निर्माता कंपनी पैरामाउंट केबल्स का चालू वित्त वर्ष 2023-24 की दूसरी (जुलाई-सितंबर) तिमाही में एकीकृत शुद्ध लाभ 54 प्रतिशत बढक़र 19.49 करोड़ रुपये रहा।कंपनी का पिछले साल समान तिमाही में शुद्ध लाभ 12.62 करोड़ रुपये था। पैरामाउंट केबल्स ने शेयर बाजार को दी जानकारी में बताया कि कंपनी की आय सालाना आधार पर 215.68 करोड़ रुपये से बढक़र 254.32 करोड़ रुपये हो गई। खर्च 234.82 करोड़ रुपये रहा, जो एक साल पहले समान तिमाही में 203.5 करोड़ रुपये था।पैरामाउंट भारत में केबल और तारों के सबसे बड़े निर्माताओं में से एक है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें