Last Updated: November 3, 2026

Dainik Savera Times Logo

Paytm को मिला व्यापारियों का समर्थन, दिया बिना किसी व्यवधान के निर्बाध सेवा का आश्वासन

February 12, 2024

Paytm को मिला व्यापारियों का समर्थन, दिया बिना किसी व्यवधान के निर्बाध सेवा का आश्वासन

नई दिल्ली: ऑनलाइन भुगतान मंच पेटीएम ब्रांड की मूल कंपनी वन97 कम्युनिकेशंस को व्यापारियों का समर्थन मिला है। कंपनी ने रविवार को एक ब्लॉग में कहा कि उसने व्यापारियों को निर्बाध सेवा का आश्वासन दिया है। यह ब्लॉग पोस्ट पेटीएम की अनुषंगी कंपनी पेटीएम पेमेंट्स बैंक लिमिटेड (पीपीबीएल) के हालिया संकट के बीच आया है, जिसे भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने 29 फरवरी के बाद ग्राहक खातों, वॉलेट, फास्टैग और अन्य उपकरणों में जमा या टॉप-अप स्वीकार करने से रोक दिया है।

पेटीएम के ग्राहकों द्वारा बचत बैंक खाते, चालू खाते, प्रीपेड उपकरण, फास्टैग और नेशनल कॉमन मोबिलिटी कार्ड सहित अपने खातों से शेष राशि की निकासी या उपयोग को उनके उपलब्ध शेष राशि तक बिना किसी प्रतिबंध के अनुमति दी जानी है।
ब्लॉग पोस्ट में कहा गया, ह्लहम अपने उपयोगकर्ताओं और व्यापारी भागीदारों को आश्वस्त करते हैं कि पेटीएम ऐप और सेवाएं पूरी क्षमता से काम करती रहेंगी।

ऐसे मामलों में, जहां हमारा सहयोगी पेटीएम पेमेंट्स बैंक अंतिम बैंक के रूप में कार्य करता है, हम इन सेवाओं को अन्य साझेदार बैंकों में निर्बाध रूप से स्थानांतरित कर सकते हैं।ह्व पेटीएम ने कहा कि उसके व्यापारी भागीदार पहले की तरह ही पेटीएम क्यूआर कोड, साउंडबॉक्स और कार्ड मशीन जैसे समाधानों से लाभ उठाना जारी रख सकते हैं। इसमें कहा गया कि अग्रणी कंपनियों ने पेटीएम के साथ अपने लंबे जुड़ाव पर संतुष्टि व्यक्त की है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें