Last Updated: October 23, 2026

Dainik Savera Times Logo

India में प्रति व्यक्ति आय 2014-15 के बाद से हुई दोगुनी

March 6, 2023

India में प्रति व्यक्ति आय 2014-15 के बाद से हुई दोगुनी

नई दिल्लीः 2014-15 के बाद से देश की प्रति व्यक्ति आय दोगुनी होकर 1.72 लाख रुपए हो गई है। राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय (एनएसओ) के आंकड़ों के अनुसार, शुद्ध राष्ट्रीय आय के मामले में प्रति व्यक्ति आय मौजूदा कीमतों में, 2022-23 में 1,72,000 रुपये थी, जो पिछले वर्ष की तुलना में 15.8 प्रतिशत की वृद्धि है। यह 86,647 रुपये से लगभग दोगुना है, जो 2014-15 में प्रति व्यक्ति आय थी।

एनएसओ के आंकड़ों के मुताबिक, साल 2020-21 और 2021-22 के लिए मौजूदा कीमतों पर प्रति व्यक्ति आय क्रमश: 1,27,065 रुपये और 1,48,524 रुपये रहने का अनुमान लगाया गया था। इससे पता चलता है कि प्रति व्यक्ति आय में लगातार वृद्धि हुई है। चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में, भारत के सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) में 4.4 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई, जो 2022-23 की दूसरी तिमाही में देखी गई 6.3 प्रतिशत की वृद्धि से कम है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें