Last Updated: October 15, 2026

Dainik Savera Times Logo

Petrol और Diesel के कीमतों में आई गिरावट , जाने क्या है आज के इनके भाव

May 11, 2024

Petrol और Diesel के कीमतों में आई गिरावट , जाने क्या है आज के इनके भाव

 

हर रोज सुबह 6 बजे सरकारी तेल कंपनियां पेट्रोल और डीजल का नई रेट अपडेट करती है। 11 मई यानि आज के लिए पेट्रोल और डीजल के नए रेट जारी कर दिए है। ऐसे में अगर आप बाहर जा रहे है तो एक बार आज की पेट्रोल और डीजल की कीमतों पर नज़र जरूर मार ले। तो चलिए जानते है कि आज आपको अपने राज्य में किस रेट में मिलेगा पेट्रोल और डीजल।

आपको बता दे कि आज राष्ट्रीय स्तर पर पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। जबकि देश के कुछ राज्यों में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी की गई है। कई राज्यों में पेट्रोल-डीजल सस्ता भी हुआ है। वहीं, कई राज्य ऐसे हैं जहां पेट्रोल और डीजल की कीमतें स्थिर है।

जिसके मुताबिक , आज उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, झारखंड, महाराष्ट्र, केरल, राजस्थान, असम, गोवा, गुजरात जैसे राज्यों में पेट्रोल-डीजल मंहगे हुए हैं। वहीं दूसरी ओर आज कच्चे तेल के दाम में बढ़ोतरी होने के बावजूद जम्मू-कश्मीर, पंजाब, पश्चिम बंगाल, छत्तीसगढ, हरियाणा, तेलंगना, उत्तर-प्रदेश जैसे राज्यों में पेट्रोल-डीजल के कीमतों में गिरावट आई है।

महानगरों में पेट्रोल-डीजल के दाम

# दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 94.76 रुपये और डीजल 87.66 रुपये प्रति लीटर है।

# मुंबई में पेट्रोल की कीमत 104.19 रुपये और डीजल 92.13 रुपये प्रति लीटर है।

# कोलकाता में पेट्रोल की कीमत 103.93 रुपये और डीजल 90.74 रुपये प्रति लीटर है।

# चेन्नई में पेट्रोल की कीमत 100.73 रुपये और डीजल 92.32 रुपये प्रति लीटर है।

ऑनलाइन चेक करें पेट्रोल-डीजल की क़ीमतें

भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (BPCL) की वेबसाइट: https://www.bharatpetroleum.in/
इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन (IOC) की वेबसाइट: https://iocl.com/
हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (HPCL) की वेबसाइट: https://www.hindustanpetroleum.com/

ये भी पढ़ें: पंजाब में 17 दिनों के अंतराल के बाद आज होगा विशेष विधानसभा सत्र, सदन में उठाए जायेंगे ये मुद्दे

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें