Last Updated: October 15, 2026

Dainik Savera Times Logo

Petrol और Diesel की बढ़ी कीमते , UP सहित कई राज्यों में हुआ महंगा , जाने लेटेस्ट रेट

May 20, 2024

Petrol और Diesel की बढ़ी कीमते , UP सहित कई राज्यों में हुआ महंगा , जाने लेटेस्ट रेट

 

नई दिल्ली: हर रोज सुबह 6 बजे सरकारी तेल कंपनियों पेट्रोल और डीजल का नई रेट अपडेट करती है। 20 मई यानि आज के लिए पेट्रोल और डीजल के नए रेट जारी कर दिए है। ऐसे में आप अगर कही बाहर जा रहे है तो पहले एक आज की कीमतों पर नज़र जरूर मार ले। चलिए जानते है कि आपको राज्य में किस रेट में मिलेगा पेट्रोल और डीजल। आपको बता दे कि राज्य स्तर पर पेट्रोल-डीजल के भाव देश के कई राज्यों में पेट्रोल-डीजल महंगी हो गई हैं।

आज बिहार में पेट्रोल 5 पैसे बढ़कर 107.17 रुपये प्रति लीटर और डीजल 5 पैसे बढ़कर 93.89 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है। यूपी में पेट्रोल की कीमत 15 पैसे बढ़कर 94.52 और डीजल की कीमत 18 पैसे बढ़कर 87.59 रुपए प्रति लीटर हो गई है। इसके अलावा आंध्रप्रदेश, असम, छत्तीसगढ़, गोवा, हरियाणा, झारखंड, केरल, महाराष्ट्र, मणिपुर, पुडुचेरी, तामिलनाडु और उत्तराखंड में भी पेट्रोल-डीजल की कीमतों में मामूली इजाफा हुआ है। वहीं , दूसरी ओर हिमाचल प्रदेश, कर्नाटक, मध्यप्रदेश, ओडिशा, तेलंगाना और पश्चिम बंगाल में आज पेट्रोल-डीजल के दाम घट गए हैं।

महानगरों में पेट्रोल-डीजल के दाम
# दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 94.72 रुपये और डीजल 87.62 रुपये प्रति लीटर है।
# मुंबई में पेट्रोल की कीमत 104.21 रुपये और डीजल 92.15 रुपये प्रति लीटर है।
# कोलकाता में पेट्रोल की कीमत 103.94 रुपये और डीजल 90.76 रुपये प्रति लीटर है।
# चेन्नई में पेट्रोल की कीमत 100.88 रुपये और डीजल 92.47 रुपये प्रति लीटर है।

ऑनलाइन चेक करें पेट्रोल-डीजल की क़ीमतें

भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (BPCL) की वेबसाइट: https://www.bharatpetroleum.in/
इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन (IOC) की वेबसाइट: https://iocl.com/
हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (HPCL) की वेबसाइट: https://www.hindustanpetroleum.com/

ये भी पढ़ें: पंजाब में 17 दिनों के अंतराल के बाद आज होगा विशेष विधानसभा सत्र, सदन में उठाए जायेंगे ये मुद्दे

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें