Last Updated: October 11, 2026

Dainik Savera Times Logo

Petrol और Diesel की कीमतों में किया गया इजाफा ,जानिए आज की लेटेस्ट रेट लिस्ट

April 12, 2024

Petrol और Diesel की कीमतों में किया गया इजाफा ,जानिए आज की लेटेस्ट रेट लिस्ट

 

नई दिल्ली: हर रोज देशभर में सुबह 6 बजे पेट्रोल -डीजल के कीमतों में अपडेट किया जाता है। सरकारी तेल कंपनियों आज यानि 12 अप्रैल के लिए पेट्रोल-डीजल की नई कीमते जारी की है। जानकारी के मुताबित देश के बहुत से राज्यों में पेट्रोल -डीजल के दाम स्थिर हैं। लेकिन वही देखा जाये कई राज्यों में पेट्रोल-डीजल के कीमतों में बढ़ोतरी देखने को मिली है। जबकि कुछ राज्यों में पेट्रोल-डीजल सस्ता भी हुआ है।

ऐसे में तेल भरवाने से पहले आपको पेट्रोल-डीजल के कीमतों की लेटेस्ट रेट जरूर देख ले। तो चलिए जानते है कि देश के किन किन राज्यों में पेट्रोल-डीजल बड़ी है और किन रज्यो में कम हुई है। देखा जाये यदि राज्य स्तर पर पेट्रोल-डीजल के कीमतों की बात करे तो आज बिहार में पेट्रोल-डीजल महंगा हुआ है। आपको बता दे कि यहाँ पर पेट्रोल के दाम 9 पैसे बढ़कर 107.21 रुपये प्रति लीटर हुआ है,

जबकि डीजल 8 पैसे बढ़कर 93.92 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है। वही आंध्रप्रदेश, असम, छत्तीसगढ़, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, झारखंड, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, पंजाब, तमिलनाडु, तेलंगाना और पश्चिम बंगाल में पेट्रोल डीजल की कीमतो में इजाफा किया गया है। इसके अलावा गुजरात, हिमाचल, कर्नाटक, मणिपुर, ओडिशा, राजस्थान और यूपी में आज पेट्रोल-डीजल के दाम घट गए हैं।

महानगरों में आज पेट्रोल-डीजल के दाम

दिल्ली में पेट्रोल की कीमत: 94.72 रुपये और डीजल 87.62 रुपये प्रति लीटर है।
मुंबई में पेट्रोल की कीमत: 104.21 रुपये और डीजल 92.15 रुपये प्रति लीटर है।
कोलकाता में पेट्रोल की कीमत: 103.94 रुपये और डीजल 90.76 रुपये प्रति लीटर है।
चेन्नई में पेट्रोल की कीमत: 100.75 रुपये और डीजल 92.34 रुपये प्रति लीटर है।

देश की प्रमुख सरकारी तेल कंपनियां जैसे भारत पेट्रोलियम, हिंदुस्तान पेट्रोलियम और इंडियन ऑयल फ्यूल रेट जारी करती हैं, जो अंतर्राष्ट्रीय बाजारों में कच्चे तेल के दाम पर आधारित होती है।

ये भी पढ़ें: पिता बने बिग बॉस 17 विनर Munawar Faruqui, पत्नी मेहजबनी ने दिया नन्हीं परी को जन्म

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें