Last Updated: November 3, 2026

Dainik Savera Times Logo

घरेलू स्तर पर पेट्रोल और डीजल की कीमतें यथावत

December 18, 2023

घरेलू स्तर पर पेट्रोल और डीजल की कीमतें यथावत

नयी दिल्ली: अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में जारी तेजी के बीच घरेलू स्तर पर पेट्रोल और डीजल के दाम आज यथावत रहे, जिससे दिल्ली में पेट्रोल 96.72 रुपये प्रति लीटर तथा डीजल 89.62 रुपये प्रति लीटर पर पड़े रहे। तेल विपणन करने वाली प्रमुख कंपनी हिन्दुस्तान पेट्रोलियम कार्पोरेशन की वेबसाइट पर जारी दरों के अनुसार, देश में आज पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। दिल्ली में इनकी कीमतों के यथावत रहने के साथ ही मुंबई में पेट्रोल 106.31 रुपये प्रति लीटर पर और डीजल 94.27 रुपये प्रति लीटर पर रहा। वैश्विक स्तर पर साप्ताहांत पर अमेरिकी क्रूड 0.25 प्रतिशत बढ़कर 71.61 डॉलर प्रति बैरल पर और लंदन ब्रेंट क्रूड 0.21 प्रतिशत की तेजी के साथ 76.71 डॉलर प्रति बैरल पर रहा।

ये भी पढ़ें: दिग्गज अभिनेता Bharat Kapoor का 80 साल की उम्र में निधन, फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें