Last Updated: November 7, 2026

Dainik Savera Times Logo

Petrol और Diesel की कीमतें स्थिर, जानिए शहर में इनके दाम

April 8, 2023

Petrol और Diesel की कीमतें स्थिर, जानिए शहर में इनके दाम

नई दिल्ली: वैश्विक स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में आयी नरमी के बीच घरेलू स्तर पर पेट्रोल और डीजल की कीमतें आज भी यथावत रही, जिससे दिल्ली में पेट्रोल 96.72 रुपये प्रति लीटर तथा डीजल 89.62 रुपये प्रति लीटर पर स्थिर रहा। तेल विपणन करने वाली प्रमुख कंपनी हिन्दुस्तान पेट्रोलियम कार्पोरेशन की वेबसाइट पर आज जारी दरों के अनुसार देश में आज पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है।

दिल्ली में इनकी कीमतों के यथावत रहने के साथ ही मुंबई में पेट्रोल 106.31 रुपये प्रति लीटर पर और डीजल 94.27 रुपये प्रति लीटर पर रहा। वैश्विक स्तर पर सप्ताहांत पर अमेरिकी क्रूड 0.19 प्रतिशत उतरकर 80.46 डॉलर प्रति बैरल पर और लंदन ब्रेंट क्रूड गिरकर 85.26 डॉलर प्रति बैरल पर रहा। देश के चार महानगरों में पेट्रोल और डीजल की कीमत इस प्रकार रही:
पेट्रोल …………….डीजल
दिल्ली ……….96.72……………89.62
मुंबई ………..106.31………… 94.27
चेन्नई ………..102.73…………. 94.33
कोलकाता …..106.03…………92.76

ये भी पढ़ें: मेरठ रोड पर हादसा : ट्रॉले की चपेट में बाइक सवार दंपती की मौत

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें