Site icon Dainik Savera Times

Petrol और Diesel की कीमतें अपरिवर्तित,जानिए आज के रेट्स

 

नई दिल्ली: अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में जारी तेजी के बीच घरेलू स्तर पर पेट्रोल और डीजल के दाम आज अपरिवर्तित रहे, जिससे दिल्ली में पेट्रोल 94.72 रुपये प्रति लीटर तथा डीजल 87.62 रुपये प्रति लीटर पर पड़े रहे।

तेल विपणन करने वाली प्रमुख कंपनी हिन्दुस्तान पेट्रोलियम कार्पोरेशन की वेबसाइट पर जारी दरों के अनुसार, देश में आज पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। दिल्ली में इनकी कीमतों के यथावत रहने के साथ ही मुंबई में पेट्रोल 104.21 रुपये प्रति लीटर पर और डीजल 92.15 रुपये प्रति लीटर पर रहा।

वैश्विक स्तर पर सप्ताहांत पर अमेरिकी क्रूड 0.51 प्रतिशत की तेजी के साथ 85.45 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया। इसी तरह लंदन ब्रेंट क्रूड बढ़कर 90.45 डॉलर प्रति बैरल पर रहा। देश के चार महानगरों में पेट्रोल और डीजल की कीमत इस प्रकार रही।

महानगर…………..पेट्रोल…………..डीजल ( रुपये प्रति लीटर)
दिल्ली …………………94.72…………………87.62
मुंबई ………………….104.21……………….92.15
चेन्नई…………….…….100.75……………….92.34
कोलकाता……….…..103.94……………….90.76

ये भी पढ़ें: पिता बने बिग बॉस 17 विनर Munawar Faruqui, पत्नी मेहजबनी ने दिया नन्हीं परी को जन्म

Exit mobile version