Last Updated: October 15, 2026

Dainik Savera Times Logo

Petrol और Diesel की कीमतें हुई अपडेट, जानिए आपके शहर में क्या है इनके दाम

April 20, 2024

Petrol और Diesel की कीमतें हुई अपडेट, जानिए आपके शहर में क्या है इनके दाम

 

नई दिल्ली: हर रोज सुबह 6 बजे सभी राज्यों के लिए पेट्रोल-डीजल की कीमतों में अपडेट किए जाते है। दरअसल सरकारी तेल कंपनियों ने देशभर में पेट्रोल-डीजल के नए रेट अपडेट कर दिए हैं। ऐसे में बाहार जाने से पहले एक बार पेट्रोल-डीजल की कीमतों की लेटसेट रेट्स पर एक नज़र मार लेती चाहिए।

जानकारी के अनुसार आज राष्ट्रीय स्तर पर पेट्रोल-डीजल की कीमतों के कोई बदलाव नहीं हुआ है। वही देखा जाये तो देश के कुछ राज्यों में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी की गई है और वहीं, राज्यों में पेट्रोल-डीजल सस्ता भी हुआ है। इसके साथ कई राज्य ऐसे हैं जहां पेट्रोल और डीजल की कीमतें स्थिर हैं। तो चलिए जानते है कि आपके राज्य में पेट्रोल और डीजल किस भाव में मिल रहा है।

ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने 20 अप्रैल के लिए पेट्रोल और डीजल की कीमतों को जारी कर दिया है। आंध्रा प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश और गोवा में ईंधन की कीमतों में इजाफा हुआ है। जबकि असम, बिहार, जम्मू-कश्मीर और कर्नाटक सहित अन्य राज्यों में पेट्रोल-डीजल की कीमतें घटी हैं। आइये जानते हैं अन्य प्रमुख शहरों में भाव क्या है।

महानगरों में पेट्रोल-डीजल के दाम:

दिल्ली: पेट्रोल 94.72 रुपये और डीजल 87.62 रुपये प्रति लीटर

मुंबई: पेट्रोल 104.21 रुपये और डीजल 92.15 रुपये प्रति लीटर

कोलकाता: पेट्रोल 103.94 रुपये और डीजल 90.76 रुपये प्रति लीटर

चेन्नई: पेट्रोल 100.75 रुपये और डीजल 92.32 रुपये प्रति लीटर

अन्य प्रमुख शहरों में कीमतें:

बेंगलुरु: पेट्रोल 99.84 रुपये और डीजल 85.93 रुपये प्रति लीटर

लखनऊ: पेट्रोल 94.53 रुपये और डीजल 87.76 रुपये प्रति लीटर

नोएडा: पेट्रोल 94.94 रुपये और डीजल 87.96 रुपये प्रति लीटर

गुरुग्राम: पेट्रोल 95.19 रुपये और डीजल 88.05 रुपये प्रति लीटर

चंडीगढ़: पेट्रोल 94.24 रुपये और डीजल 82.40 रुपये प्रति लीटर

पटना: पेट्रोल 106.06 रुपये और डीजल 92.04 रुपये प्रति लीटर


ये भी पढ़ें : बाजार की पाठशाला: गोल्ड निवेश पर टैक्स नियम आसान भाषा में समझें

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें